जरुरी जानकारी | भारत का लौह अयस्क उत्पादन जून तिमाही में 9.7 प्रतिशत बढ़कर 7.9 करोड़ टन हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का लौह अयस्क उत्पादन चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 9.7 प्रतिशत बढ़कर 7.9 करोड़ टन हो गया है।

नयी दिल्ली, एक अगस्त देश का लौह अयस्क उत्पादन चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 9.7 प्रतिशत बढ़कर 7.9 करोड़ टन हो गया है।

सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अंतरिम आंकड़ों के अनुसार भारत का लौह अयस्क उत्पादन पिछले साल की समान तिमाही में 7.2 करोड़ टन था।

खान मंत्रालय ने बयान में कहा कि चूना पत्थर का उत्पादन 2024-25 की पहली तिमाही में 1.8 प्रतिशत बढ़कर 11.6 करोड़ टन हो गया, जो 2023-24 की अप्रैल-जून अवधि में 11.4 करोड़ टन था।

चालू वित्त वर्ष (2024-25) की अप्रैल-जून अवधि में मैंगनीज अयस्क का उत्पादन 11 प्रतिशत बढ़कर 10 लाख टन हो गया है।

मंत्रालय ने कहा, “देश में लौह अयस्क और चूना पत्थर जैसे प्रमुख खनिजों का उत्पादन वित्त वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड उत्पादन स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में इनके उत्पादन में मजबूत वृद्धि जारी रही है।”

अलौह धातु क्षेत्र में प्राथमिक एल्युमीनियम उत्पादन 1.2 प्रतिशत बढ़कर 10.43 लाख टन हो गया, जो एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में 10.28 लाख टन था।

भारत विश्व में दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक, तीसरा सबसे बड़ा चूना उत्पादक तथा चौथा सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी