जरुरी जानकारी | भारत का चीन से आयात अगस्त में 15.55 प्रतिशत बढ़ा, निर्यात 22.44 प्रतिशत घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का चीन को निर्यात अगस्त महीने में 22.44 प्रतिशत घटकर एक अरब डॉलर रहा जबकि आयात 15.55 प्रतिशत बढ़कर 10.8 अरब डॉलर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 17 सितंबर भारत का चीन को निर्यात अगस्त महीने में 22.44 प्रतिशत घटकर एक अरब डॉलर रहा जबकि आयात 15.55 प्रतिशत बढ़कर 10.8 अरब डॉलर पहुंच गया।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त के दौरान चीन को निर्यात 8.3 प्रतिशत घटकर 5.8 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात 10.96 प्रतिशत बढ़कर 46.65 डॉलर हो गया। इससे व्यापार घाटा बढ़कर 35.85 अरब डॉलर हो गया।

आलोच्य महीने में अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सिंगापुर, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस, नेपाल, बेल्जियम और तुर्की को होने वाले निर्यात में भी गिरावट आई।

इस दौरान यूएई, स्विट्जरलैंड, दक्षिण कोरिया, जापान, थाईलैंड, वियतनाम और ताइवान से आयात में वृद्धि हुई है।

आंकड़ों के अनुसार अगस्त में भारत का अमेरिका को निर्यात 6.29 प्रतिशत घटकर 6.55 अरब डॉलर जबकि आयात 6.3 प्रतिशत घटकर 3.82 अरब डॉलर रहा।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त के दौरान अमेरिका को निर्यात 5.72 प्रतिशत बढ़कर कुल 34 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 3.72 प्रतिशत बढ़कर 19 अरब डॉलर रहा। इससे व्यापार अधिशेष 15 अरब डॉलर रहा।

इसी तरह अगस्त में रूस से देश का आयात लगभग 40 प्रतिशत घटकर 2.57 अरब डॉलर रहा। वहीं कच्चे तेल के आयात के कारण अप्रैल-अगस्त 2024-25 के दौरान आयात 6.39 प्रतिशत बढ़कर 27.35 अरब डॉलर रहा।

अमेरिका पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार था। उसके बाद चीन का स्थान था।

चीन 2013-14 से 2017-18 और 2020-21 में भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार था। चीन से पहले यूएई देश का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार था। अमेरिका 2021-22 और 2022-23 में सबसे बड़ा व्यापार भागीदार था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड