देश की खबरें | युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की अच्छी शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने पोलैंड के किल्से में चल रही युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अच्छी शुरुआत की जब पूनम (57 किग्रा) और विंका (60 किग्रा) ने अपने पहले दौर के मुकाबलों में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल भारत ने पोलैंड के किल्से में चल रही युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अच्छी शुरुआत की जब पूनम (57 किग्रा) और विंका (60 किग्रा) ने अपने पहले दौर के मुकाबलों में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

पूनम ने मंगलवार को कोलंबिया की वालेरिया मेंदोजा को 5-0 से हराया जबकि विंका ने रूस की दारिया पेंटेलीवा को 3-2 से शिकस्त देकर अंतिम 16 में प्रवेश किया।

पूनम को अगले दौर में हंगरी की बिएटा वार्गा से भिड़ना है जबकि विंका का सामना कजाखस्तान की जुलदिज शायाखमेतोवा से होगा।

भारत इस टूर्नामेंट में 20 सदस्यीय टीम के साथ उतरा है जिसमें 10 पुरुष और इतनी ही महिला मुक्केबाज शामिल हैं।

महिला टीम में 2019 एशियाई युवा खेलों की चैंपियन नाओरेम बेबीरोजिसाना चानू (51 किग्रा), सनामाचा चानू (75 किग्रा), अल्फिया पठान (+81 किग्रा) और अरूणधति चौधरी (69 किग्रा) के अलावा गीतिका (48 किग्रा), अर्शी खानम (54 किग्रा), निशा (64 किग्रा) और खुशी (81 किग्रा) शामिल हैं।

पुरुष वर्ग में भारत की चुनौती की अगुआई एशियाई युवा चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अंकित नरवाल (64 किग्रा) और एशियाई जूनियर चैंपियन चोंगथाम विश्वामित्र (49 किग्रा) करेंगे। टीम के अन्य पुरुष सदस्य विकास (52 किग्रा), सचिन (56 किग्रा), आकाश गोरखा (60 किग्रा), सुमित (69 किग्रा), मनीष (75 किग्रा), विनीत (81 किग्रा), विशाल गुप्ता (91 किग्रा) और जुगनू (+91 किग्रा) हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट