देश की खबरें | भूख, कुपोषण को समाप्त करना भारत का लक्ष्य: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2030 तक भूख और कुपोषण को समाप्त करना भारत का लक्ष्य है और कोई कुपोषण का शिकार ना हो इसके लिए केंद्र सरकार कटिबद्ध है।

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2030 तक भूख और कुपोषण को समाप्त करना भारत का लक्ष्य है और कोई कुपोषण का शिकार ना हो इसके लिए केंद्र सरकार कटिबद्ध है।

भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत पोषण अभियान विषय पर पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘भूख और कुपोषण को समाप्त करना भारत का लक्ष्य है। संयुक्त राष्ट्र ने इसके लिए 2030 तक का जो लक्ष्य तय किया है, भारत भी उसके साथ पूरी तरह जुड़ा हुआ है।’’

पोषण अभियान के तहत तहत चलाए जा रहे प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना, जननी सुरक्षा योजना, न्यूट्रिशन नेशनल हेल्थ मिशन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए लेखी ने कहा कि कोई कुपोषण का शिकार ना हो, इसिए केंद्र सरकार कटिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि 8 मार्च, 2018 को आरंभ किए गए पोषण अभियान का मुख्य लक्ष्य बच्चे के जन्म से लेकर उसके पहले 1,000 दिन पर फोकस है और इसी दौरान महिलाओं को पोषक आहार की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

पार्टी ने कहा कि गरीबों को कुपोषण से मुक्ति और महिलाओं, बच्चों एवं स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए सभी सरकारी योजनाओं में अब तक 7.31 लाख मीट्रिक टन उच्च गुणवत्ता वाले पोषक चावल का वितरण किया गया है।

लेखी ने कहा कि पोषण वाटिका कार्यक्रम के तहत सभी आकांक्षी जिलों में पोषण जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\