जरुरी जानकारी | भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.57 अरब डॉलर बढ़कर 629.56 अरब डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 24 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 5.57 अरब डॉलर बढ़कर 629.56 अरब डॉलर हो गया।
मुंबई, 31 जनवरी देश का विदेशी मुद्रा भंडार 24 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 5.57 अरब डॉलर बढ़कर 629.56 अरब डॉलर हो गया।
भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.89 अरब डॉलर घटकर 623.98 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था।
पिछले कुछ सप्ताह से विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का रुख रहा है। इस गिरावट का कारण पुनर्मूल्यांकन के साथ-साथ रुपये में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप को माना जा रहा है।
सितंबर के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.88 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था।
रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.75 अरब डॉलर बढ़कर 537.89 अरब डॉलर हो गईं।
डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।
समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 70.4 लाख डॉलर बढ़कर 69.65 अरब डॉलर हो गया।
विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 7.9 करोड डॉलर बढ़कर 17.86 अरब डॉलर रहा।
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 3.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.15 अरब डॉलर हो गया।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)