जरुरी जानकारी | भारत की बिजली की मांग 2032 तक 70 प्रतिशत बढ़ेगी : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत की बिजली की मांग अगले एक दशक में 70 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले दशक में देश गैर-पनबिजली नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

नयी दिल्ली, पांच सितंबर भारत की बिजली की मांग अगले एक दशक में 70 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले दशक में देश गैर-पनबिजली नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

फिच समूह के प्रभाग बीएमआई की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2032 तक देश के कुल बिजली उत्पादन में कोयले की बहुलांश हिस्सेदारी बनी रहेगी। इससे पता चलता है कि देश कोयला क्षेत्र पर काफी हद तक निर्भर है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले दशक में देश का बिजली उत्पादन 70 प्रतिशत बढ़ेगा। यह दुनिया के बड़े बिजली उत्पादकों में सबसे अधिक वृद्धि होगी। इस दौरान भारत गैर-पनबिजली अक्षय ऊर्जा स्रोतों पर ध्यान केंद्रित करेगा। वर्ष 2032 तक कुल बिजली उत्पादन में इन स्रोतों की हिस्सेदारी 16.9 प्रतिशत हो जाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, बिजली मांग में बढ़ोतरी से बिजली उत्पादन वृद्धि को समर्थन मिलेगा। इससे बिजली खपत की मांग पूरी हो सकेगी।

बीएमआई ने कहा कि आबादी में वृद्धि, शहरीकरण के विस्तार, निर्माण, विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों की मांग से अगले दशक में 2032 तक बिजली की मांग औसतन सालाना 4.9 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की बिजली की मांग 1,51,18,470 लाख यूनिट रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\