भारत की आर्थिक वृद्धि में 2020 की दूसरी छमाही में आएगी तेजी: मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने मंगलवार को कहा कि जी-20 उभरती अर्थव्यवस्थाओं में भारत, चीन और इंडोनेशिया मात्र देश हैं जहां 2020 की दूसरी छमाही में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में अच्छी तेजी आएगी. उसने भारत की आर्थिक वृद्धि में 2020 में 3.1 प्रतिशत की गिरावट के अनुमान को बरकरार रखा है.

मूडीज (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 26 अगस्त: मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने मंगलवार को कहा कि जी-20 उभरती अर्थव्यवस्थाओं में भारत, चीन और इंडोनेशिया मात्र देश हैं जहां 2020 की दूसरी छमाही में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में अच्छी तेजी आएगी. उसने भारत की आर्थिक वृद्धि में 2020 में 3.1 प्रतिशत की गिरावट के अनुमान को बरकरार रखा है.

मूडीज ने वैश्विक वृहत परिदृश्य 2020-21 पर अपनी ताजी रिपोर्ट में कहा है, "विकसित देशों के मुकाबले उभरते बाजार वाले देशों के लिये आर्थिक परिदृश्य अधिक चुनौतीपूर्ण है. तुलनात्मक आधार पर जी-20 के उभरते देशों में चीन, भारत और इंडोनेशिया मात्र देश हैं जहां 2020 की दूसरी छमाही में वास्तविक जीडीपी में तेजी आएगी." मूडीज ने 2021 के लिये भारत की अर्थव्यवस्था में 6.9 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान जताया है. देश की आर्थिक वृद्धि दर 2019-20 में 4.2 प्रतिशत रही जो 11 साल का न्यूनतम स्तर है.

यह भी पढ़ें: पैकेज से अर्थव्यस्था के पुनरूद्धार का रास्ता साफ होगा, आर्थिक वृद्धि को गति मिलेगी : उद्योग जगत

मूडीज ने कहा कि आर्थिक पुनरूद्धार जारी है लेकिन इसका बना रहना वायरस को काबू किये जाने पर निर्भर करेगा. रिपोर्ट के अनुसार आर्थिक आंकड़े बताते हैं कि कई विकसित देशों में खपत में वृद्धि हुई है. हालांकि पूर्ण रूप से पुनरूद्धार के रास्ते में महामारी की आशंका बाधा बनी रहेगी. इसमें जी-20 अर्थव्यवस्थाओं के लिये 2020 में वृद्धि दर में 4.6 प्रतिशत की गिरावट की आशंका जतायी गयी है. वहीं 2021 में इसमें 5.3 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया गया है. मूडीज ने कहा कि इस साल चीन को छोड़कर जी-20 के सभी देशों में आर्थिक गतिविधियों में गिरावट आएगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू