जरुरी जानकारी | भारत की एफटीए के तहत चमड़े के सामान के लिए शुल्क मुक्त बाजार की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत चमड़े के सामान के लिए विदेशी बाजार में शुल्क मुक्त पहुंच की मांग की है।

नयी दिल्ली, 17 नवंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत चमड़े के सामान के लिए विदेशी बाजार में शुल्क मुक्त पहुंच की मांग की है।

भारत ने यह मांग संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया समेत उन देशों से की गई है, जिनसे एफटीए समझौता को लेकर बातचीत चल रही है।

उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि जीसीसी (खाड़ी सहयोग परिषद) समूह के साथ इसी तरह के समझौते के लिए बातचीत अगले साल जनवरी या फरवरी में शुरू की जाएगी। जीसीसी के सदस्य देशों में बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई शामिल हैं।

गोयल ने चमड़ा निर्यात परिषद (सीएलई) द्वारा यहां आयोजित राष्ट्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में कहा, "हम अपने चमड़ा उद्योग के लिए अन्य देशों के बाजार में शुल्क मुक्त पहुंच हासिल की कोशिश कर रहे हैं। यूएई, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के साथ बातचीत में यह हमारे प्रमुख प्रश्नों में से एक है। मुझे उम्मीद है कि इज़राइल भी हमारे चमड़े के उत्पादों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है।"

उन्होंने कहा, "हम इन सभी देशों से चमड़ा उद्योग के लिए बेहतर बाजार पहुंच और अवसरों के लिए बात कर रहे हैं।"

केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान उद्योग से भारत को वैश्विक ब्रांडों का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए बड़े पैमाने और गुणवत्ता पर काम करने को कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी