जरुरी जानकारी | भारत का रक्षा निर्यात 2024-25 में 12 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 23,622 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत का रक्षा निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में 23,622 करोड़ रुपये (लगभग 2.76 अरब डॉलर) के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 12.04 प्रतिशत अधिक है।

नयी दिल्ली, एक अप्रैल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत का रक्षा निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में 23,622 करोड़ रुपये (लगभग 2.76 अरब डॉलर) के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 12.04 प्रतिशत अधिक है।

सिंह ने यह भी कहा कि देश वर्ष 2029 तक रक्षा निर्यात में 50,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तैयार है।

वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का रक्षा निर्यात 21,083 करोड़ रुपये रहा था।

रक्षा मंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, ‘‘भारत का रक्षा निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में 23,622 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘2023-24 के रक्षा निर्यात के आंकड़ों की तुलना में अभी-अभी समाप्त हुए वित्त वर्ष में 2,539 करोड़ रुपये या 12.04 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई है। 2023-24 में रक्षा निर्यात 21,083 करोड़ रुपये का हुआ था।’’

सिंह ने इस ‘महत्वपूर्ण उपलब्धि’ के लिए सभी अंशधारकों को बधाई भी दी।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2029 तक रक्षा निर्यात को बढ़ाकर 50,000 करोड़ रुपये करने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड