देश की खबरें | सीमाओं पर भारत की ठोस कार्रवाई ने कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान में मदद की: सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अपनी सीमाओं पर भारत की ठोस कार्रवाई ने कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों के सकारात्मक और शांतिपूर्ण समाधान में मदद की है और देश ने समान विचारों वाले देशों के साथ समान सुरक्षा हितों के लिए घनिष्ठ संबंध बनाये हैं।

नयी दिल्ली, पांच मार्च रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अपनी सीमाओं पर भारत की ठोस कार्रवाई ने कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों के सकारात्मक और शांतिपूर्ण समाधान में मदद की है और देश ने समान विचारों वाले देशों के साथ समान सुरक्षा हितों के लिए घनिष्ठ संबंध बनाये हैं।

सिंह ने ट्विटर पर कहा, ‘‘बाहरी खतरों और आंतरिक चुनौतियों से भारत की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को सुरक्षित करने की हमारी क्षमता को हाल के वर्षों में मजबूत किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल आज अपनी कार्रवाई करने में सक्रिय और अधिक दृढ़ हैं।

इससे पूर्व दिन में सिंह ने गुजरात के केवडिया में संयुक्त सैन्य कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘अपनी सीमाओं पर भारत की ठोस कार्रवाई ने कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों के सकारात्मक और शांतिपूर्ण समाधान में मदद की है। मैं हाल ही में पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के दौरान सैनिकों द्वारा दिखाए गए निस्वार्थ साहस को सलाम करता हूं।’’

सिंह ने कहा, ‘‘हमारे संसाधनों का अधिकतम उपयोग और जनशक्ति का युक्तिकरण, बलों के बीच बेहतर समन्वय की कुंजी है।’’

उन्होंने कहा कि देश ने समान विचारों वाले देशों के साथ समान सुरक्षा हितों के लिए घनिष्ठ संबंध बनाये हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘हम एक देश के रूप में सुरक्षित और स्थिर माहौल बनाने की अपनी क्षमता को मजबूत करना चाहते हैं जिससे भारत की आर्थिक तरक्की हो सके। हमारी बढ़ी हुई रक्षा क्षमताओं से हम किसी भी स्थिति का बेहतर तरीके से मुकाबला कर सकेंगे।’’

पिछले महीने, भारत और पाकिस्तान ने घोषणा की थी कि वे नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सभी संघर्ष विराम समझौतों का पालन करने के लिए सहमत हुए हैं। इसके अलावा, भारत और चीन ने पिछले महीने पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे से अपने सैनिकों को हटा लिया था।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष जून में गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गये थे। पिछले महीने चीन ने पहली बार स्वीकार किया था कि जून, 2020 में हुई इस झड़प में उसके चार सैनिक मारे गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड