जरुरी जानकारी | भारत का कोयला आयात सितंबर में चार प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का कोयला आयात सितंबर में पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने की तुलना में 4.3 प्रतिशत बढ़कर दो करोड़ 6.1 लाख टन हो गया।

नयी दिल्ली, 13 नवंबर भारत का कोयला आयात सितंबर में पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने की तुलना में 4.3 प्रतिशत बढ़कर दो करोड़ 6.1 लाख टन हो गया।

बी2बी ई-कॉमर्स कंपनी, एमजंक्शन सर्विसेज लिमिटेड द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, देश ने पिछले वित्त वर्ष सितंबर में एक करोड़ 97.5 लाख टन कोयले का आयात किया था।

सितंबर में कुल आयात में से नॉन-कोकिंग कोयले का आयात एक करोड़ 38.9 लाख टन रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष के सितंबर माह में एक करोड़ 20.8 लाख टन रहा था। कोकिंग कोयले का आयात, इस वित्त वर्ष सितंबर में घटकर 45.9 लाख टन रह गया जो पिछले वित्त वर्ष सितंबर में 48.8 लाख टन था।

हालांकि, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में कोयला आयात एक साल पहले की समान अवधि के 13 करोड़ 56.8 लाख टन से घटकर 12 करोड़ 45.3 लाख टन रह गया।

वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-सितंबर अवधि के दौरान, गैर-कोकिंग कोयले का आयात सात करोड़ 76.5 लाख टन रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान हुए नौ करोड़ 27.2 लाख टन के हुए आयात से कम है।

अप्रैल-सितंबर 2023-24 के दौरान कोकिंग कोयले का आयात दो करोड़ 94.4 लाख टन था, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में दो करोड़ 80.5 लाख टन था।

कोयले के आयात के रुझान पर टिप्पणी करते हुए, एमजंक्शन के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय वर्मा ने कहा, ‘‘सितंबर में आयात की मात्रा में वृद्धि हुई थी क्योंकि खरीदारों ने त्योहारी मौसम से पहले पुनर्भंडारण के लिए ताजा सौदे खरीदे थे। घरेलू स्तर पर कोयले की पर्याप्त उपलब्ध मात्रा और भंडारण स्तर को देखते हुए आगे चलकर मांग मध्यम रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू