जरुरी जानकारी | भारत का कोयला आयात फरवरी में 13 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का कोयला आयात फरवरी 2024 में 13 प्रतिशत बढ़कर 2.16 करोड़ टन हो गया। ऑनलाइन मार्केटप्लेस ‘एमजंक्शन’ के अनुसार कुछ खरीदारों ने गर्मियों से पहले स्टॉक करने के लिए नए सौदे किए, जिससे निर्यात बढ़ा।

नयी दिल्ली, सात अप्रैल भारत का कोयला आयात फरवरी 2024 में 13 प्रतिशत बढ़कर 2.16 करोड़ टन हो गया। ऑनलाइन मार्केटप्लेस ‘एमजंक्शन’ के अनुसार कुछ खरीदारों ने गर्मियों से पहले स्टॉक करने के लिए नए सौदे किए, जिससे निर्यात बढ़ा।

इससे पहले 2023 के समान महीने में कोयला आयात 1.91 करोड़ टन था।

एमजंक्शन के आंकड़ों के अनुसार, “फरवरी 2024 में कोयला आयात, फरवरी 2023 के 1.91 करोड़ टन के मुकाबले 13 प्रतिशत अधिक है।”

फरवरी में कुल आयात में गैर-कोकिंग कोयला का आयात बढ़कर 1.37 करोड़ टन हो गया, जो फरवरी, 2023 में 1.16 करोड़ टन था।

एमजंक्शन ने कहा, “कोकिंग कोयले का आयात फरवरी में बढ़कर 45.6 लाख टन रहा, जबकि पिछले साल फरवरी में यह 44 लाख टन था।”

ऑनलाइन मार्केटप्लेस ने कहा कि देश का कोयला आयात बीते वित्त वर्ष की अप्रैल से फरवरी तक की अवधि में बढ़कर 24.42 करोड़ टन रहा, जो वित्त वर्ष 2022-23 की समान अवधि में 22.79 करोड़ टन था।

बीते वित्त वर्ष में अप्रैल से फरवरी तक गैर-कोकिंग कोयला का आयात 16.06 करोड़ टन रहा था, जबकि 2022-23 में यह 14.85 करोड़ टन था।

बीते वित्त वर्ष की अप्रैल-फरवरी अवधि के दौरान कोकिंग कोयले का आयात 5.18 करोड़ टन था, जबकि 2022-23 की इसी अवधि में यह 5.05 करोड़ टन था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट