देश की खबरें | समाज को लौटाना सिखाता है भारत का सभ्यतागत लोकाचार : उपराष्ट्रपति धनखड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि भारत का सभ्यतागत लोकाचार समाज को यथासंभव वापस देना सिखाता है।

जयपुर, 15 अक्टूबर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि भारत का सभ्यतागत लोकाचार समाज को यथासंभव वापस देना सिखाता है।

उन्होंने लोगों से समाज में जरूरतमंद और वंचित वर्गों की मदद के लिए कुछ समय देने का भी आग्रह किया।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने यहां कहा, ‘‘ भारत के सभ्यतागत लोकाचार, हमें जितना संभव हो समाज को वापस देना सिखाते हैं। गरीबों के आंसू पोंछना सभी का काम है क्योंकि यह हमारे सृजनकर्ता द्वारा दिया गया आदेश है। यदि आप देंगे, तो आप बहुत कुछ पाएंगे।’’

धनखड़ यहां भगवान महावीर कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमसीएचआरसी) के रजत जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने समाज की सेवा, कैंसर विशेषज्ञता में उत्कृष्टता और इसके विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के लिए अस्पताल की सराहना की।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि बुनियादी ढांचे का निर्माण अपेक्षाकृत आसान है, लेकिन कैंसर रोगियों को अच्छी देखभाल प्रदान करने के लिए गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधन, नवीनतम तकनीक, विश्वसनीयता और भावनात्मक प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है।

उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में 'आयुष्मान भारत' योजना की सराहना की। इस अवसर पर बीएमसीएचआरसी के अध्यक्ष नवरत्न कोठारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

इससे पहले धनखड़ के सांगानेर हवाई अड्डा पहुंचने पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनकी अगवानी की और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला व वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\