जरुरी जानकारी | 2040 तक भारत का हवाई यातायात लगभग सात प्रतिशत बढ़ेगा: बोइंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी विमान विनिर्माता कंपनी बोइंग को 2040 तक भारत का हवाई यातायात सालाना करीब सात प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक सितंबर अमेरिकी विमान विनिर्माता कंपनी बोइंग को 2040 तक भारत का हवाई यातायात सालाना करीब सात प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी देश से कच्चे माल के साधन बढ़ाने पर भी विचार कर रही है।

बोइंग, नागरिक और रक्षा विमान दोनों क्षेत्रों में एक प्रमुख कंपनी है।

बोइंग के प्रबंध निदेशक (विपणन) डेविड शुल्ज ने कहा कि भारतीय विमानन क्षेत्र में तेजी से सुधार हो रहा है और यह सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है।

बोइंग ने बुधवार को यहां दी गई एक प्रस्तुति में कहा कि भारतीय एयरलाइंस 2040 तक 6.9 प्रतिशत की दर से बढ़ते हुए हवाई यातायात वृद्धि का नेतृत्व करेंगी। इस अवधि के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया के बाजार की वृद्धि 5.5 प्रतिशत, चीन में 5.4 प्रतिशत, अफ्रीका में 5.4 प्रतिशत और लातिनी अमेरिका में 4.8 प्रतिशत पर आंकी गई है।

कंपनी ने कहा कि यह अनुमान 20 साल से अधिक के क्षितिज पर आधारित है और निकट अवधि में बहुत अधिक विकास होने की संभावना है।

इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि भारतीय एयरलाइंस को पेशकश की गई सीटों के मामले में भारी वृद्धि देखने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज