इजराइल-हमास विवाद मामले में भारत का मतदान से दूर रहना चौंकाने वाला कदम : मुख्यमंत्री विजयन

केरल के मुख्यमंत्री और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता पिनराई विजयन ने रविवार को कहा कि यह चौंकाने वाला है कि इजराइल-हमास संघर्ष में तत्काल मानवीय संघर्ष विराम के आह्वान वाले प्रस्ताव पर भारत संयुक्त राष्ट्र महासभा में मतदान से दूर रहा।

Pinarayi Vijayan Photo Credits: Twitter

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर : केरल के मुख्यमंत्री और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता पिनराई विजयन ने रविवार को कहा कि यह चौंकाने वाला है कि इजराइल-हमास संघर्ष में तत्काल मानवीय संघर्ष विराम के आह्वान वाले प्रस्ताव पर भारत संयुक्त राष्ट्र महासभा में मतदान से दूर रहा. यहां माकपा के धरने में भाग लेते हुए विजयन ने आरोप लगाया कि फलस्तीनी लोगों के नरसंहार की निंदा न करके भारत इसमें ‘‘सहभागी’’ बन रहा है.

उन्होंने कहा, ‘‘यह वास्तव में चौंकाने वाला है कि भारत सरकार इजराइल का समर्थन करते हुए संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर चर्चा से दूर रहने की हद तक चली गई है. हम इस गठजोड़ के सहयोगी बनने के स्तर तक गिर गए हैं.’’ विजयन ने कहा, ‘‘आज हम जो देख रहे हैं वह फलस्तीनी लोगों का नरसंहार है. निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं. अगर हम इस नरसंहार की निंदा नहीं करते हैं तो हम इसमें भागीदार बन रहे हैं.’’

केरल के मुख्यमंत्री ने तत्काल युद्धविराम का भी आह्वान किया. पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति के सदस्यों सहित माकपा के वरिष्ठ नेताओं ने फलस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय पर धरना दिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड