खेल की खबरें | दिसंबर में तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट खेलने बांग्लादेश जाएगा भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत 2015 के बाद पहली बार चार दिसंबर से तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश का दौरा किया है।

ढाका, 20 अक्टूबर भारत 2015 के बाद पहली बार चार दिसंबर से तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश का दौरा किया है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

ढाका का मीरपुर स्टेडियम चार, सात और 10 दिसंबर को तीन एकदिवसीय मुकाबलों की मेजबानी करेगा। इसके बाद पहला टेसट 14 से 18 दिसंबर तक चटगांव में खेला जाएगा।

बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने बयान में बताया कि दूसरा और अंतिम टेस्ट ढाका में 22 से 26 दिसंबर तक खेला जाएगा।

हसन ने कहा, ‘‘भारत और बांग्लादेश के बीच हाल के समय में कुछ यागदार मुकाबले खेले गए हैं और दोनों देशों के प्रशंसकों को एक ओर यादगार श्रृंखला का बेसब्री से इंतजार है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कार्यक्रम की पुष्टि के लिए बीसीबी के साथ मिलकर काम करने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम बांग्लादेश में भारतीय टीम का स्वागत करने को लेकर उत्सुक हूं।’’

दो मैच की टेस्ट श्रृंखला काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक दांव पर लगे हैं। पिछली बार का उप विजेता भारत अभी तालिका में चौथे स्थान पर चल रहा है।

फरवरी-मार्च 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट की श्रृंखला 2021-23 चक्र में भारत की अंतिम टेस्ट श्रृंखला होगी।

बांग्लादेश के 2015 के दौरे में भारत ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला 1-2 से गंवाई थी जबकि एकमात्र टेस्ट ड्रॉ रहा था।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने श्रृंखला के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत-बांग्लादेश मुकाबले प्रशंसकों के बीच जबर्दस्त दिलचस्पी पैदा करते हैं। दोनों टीम के प्रशंसकों को धन्यवाद। हम जानते हैं कि बांग्लादेश में प्रशंसक कितने भावुक हैं और मुझे यकीन है कि उन्हें सफेद गेंद और लाल गेंद दोनों में शानदार क्रिकेट मुकाबले देखने को मिलेंगे।’’

शाह ने कहा, ‘‘विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक दांव पर लगे होने के कारण दो टेस्ट मैच बहुत महत्वपूर्ण हैं और दोनों टीम जीत के लिए कड़ी मेहनत करेंगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड