देश की खबरें | खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों ने चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल ‘‘सॉफ्ट लैंडिंग’’ के बाद खाड़ी में रहने वाले भारतीय खुशी से उछल पड़े और सामूहिक रूप से गर्व की भावना व्यक्त की।

दुबई, 23 अगस्त चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल ‘‘सॉफ्ट लैंडिंग’’ के बाद खाड़ी में रहने वाले भारतीय खुशी से उछल पड़े और सामूहिक रूप से गर्व की भावना व्यक्त की।

भारत ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और 26 किलोग्राम वजनी रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस लैंडर मॉड्यूल की ‘सॉफ्ट लैंडिग’ कराने में सफलता हासिल की। भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ।

खाड़ी में रहने वाले तमाम भारतीय चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह के करीब पहुंचने पर इस क्षण के गवाह बनने के लिए बेसब्री से इंतजार करते दिखे और टेलीविजन स्क्रीन से चिपके रहे।

जुबैल औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत आकिफ नईम ने कहा, ‘‘चंद्रमा पर निगाहें गड़ाए भारत ने चंद्रयान-3 मिशन की शुरुआत की, जिसने हमारी आकांक्षाओं को और ऊंचा किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है।’’

एयर इंडिया के पूर्व कर्मी मोहम्मद इकबाल आबिद ने कहा, ‘‘वैमानिकी प्रणाली किसी भी अंतरिक्ष अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\