जरुरी जानकारी | इस साल त्यौहारी मौसम में भारतीयों की रुचि चीन निर्मित उत्पादों के प्रति घटी : सर्वेक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस साल त्यौहारी खरीद के दौरान भारतीय ग्राहकों में ‘चीन में निर्मित’ वस्तुओं के प्रति रूझान में गिरावट देखी गयी। मात्र 29 प्रतिशत लोगों ने ही चीन में निर्मित वस्तुओं को लेकर बाजार में पूछ-ताछ की।

नयी दिल्ली, 16 नवंबर इस साल त्यौहारी खरीद के दौरान भारतीय ग्राहकों में ‘चीन में निर्मित’ वस्तुओं के प्रति रूझान में गिरावट देखी गयी। मात्र 29 प्रतिशत लोगों ने ही चीन में निर्मित वस्तुओं को लेकर बाजार में पूछ-ताछ की।

ऑनलाइन मंच लोकलसर्किल्स के सर्वेक्षण के अनुसार पिछले साल बाजार में करीब 48 प्रतिशत लोगों ने त्यौहारी मौसम के दौरान चीनी उत्पादों को लेकर पूछताछ की थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: फेस्टीव सीजन में इन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस का हुआ ऐलान.

कंपनी ने 14000 से अधिक लोगों के बीच यह सर्वेक्षण किया है। पिछले साल भी लोगों से लगभग समान सवाल करके सर्वेक्षण के निष्कर्ष निकाले गए थे।

कंपनी के संस्थापक और चेयरमैन सचिन तापड़िया ने एक बयान में कहा, ‘‘ नवंबर 2019 में ग्राहकों से समान सवाल किए गए थे और 48 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने त्यौहारी मौसम में चीनी उत्पाद खरीदने की बात कही थी। इस साल यह आंकड़ा घटकर 29 प्रतिशत रह गया। सालाना आधार पर देखा जाए तो यह 40 प्रतिशत की गिरावट है।’’

यह भी पढ़े | बेंगलुरु पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.8 लाख नकली नोट बरामद: 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इन 29 प्रतिशत में से 71 प्रतिशत ने कहा कि उन्होंने इस बार कोई जान बूझ कर या अपना मन बनाकर चीन विनिर्मित माल नहीं खरीदा। लेकिन 66 प्रतिशत ने यह जरूरी करा कि वे कम पैसे में खरीदारी करना चाहते थे इस लिए उन्होंने चीन का माल ले लिया।

यह सर्वेक्षण देश के 204 शहरों में 10 से 15 नवंबर के बीच किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\