COVID-19: कोविड महामारी के बाद दक्षिण अफ्रीका में भारतीयार पुरस्कार की दोबारा वापसी

दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग के लेनेसिया स्थित धार्मिक संगठन शिव गण सभा द्वारा प्रसिद्ध तमिल कवि और स्वतंत्रता सेनानी सी. सुब्रमण्यम भारती के नाम पर दिया जाने वाला पुरस्कार इस साल प्रदान किया गया, जो दो साल से कोविड-19 महामारी की वजह से बंद था.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay)

जोहानिसबर्ग, 25 सितंबर : दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग के लेनेसिया स्थित धार्मिक संगठन शिव गण सभा द्वारा प्रसिद्ध तमिल कवि और स्वतंत्रता सेनानी सी. सुब्रमण्यम भारती के नाम पर दिया जाने वाला पुरस्कार इस साल प्रदान किया गया, जो दो साल से कोविड-19 महामारी की वजह से बंद था. संगठन वर्ष 2007 से ही यह पुरस्कार दे रहा है और इसे सितंबर महीने में प्रदान किया जाता है जब दक्षिण अफ्रीका विरासत महीना मनाता है.

इस पुरस्कार की शुरुआत संगठन के संस्थापक सदस्यों में से एक गुरु मरिये पिल्लै ने की थी. इस साल के पुरस्कार की थीम ‘कोविड महामारी के नायक’ रखी गई है क्योंकि इस साल 22 व्यक्तियों और समुदाय के संगठनों को महामारी के दौरान नागरिकों की मदद में भूमिका के लिए सम्मानित किया गया है. सभा की मैगी गोविंदन ने कहा, ‘‘हमें पुरस्कार के लिए बड़े पैमाने पर नामांकन प्राप्त हुए थे, इन सभी लोगों ने लॉकडाउन में अपनी जान खतरे में डालकर विभिन्न तरह से लोगों की मदद की.’’ यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के 4777 नए मामले सामने आये, 23 और मरीजों की मौत हुई

उन्होंने कहा कि कई अर्हता रखने वाले नामांकनों की वजह से उनमें से पुरस्कार के लिए चुनना मुश्किल कार्य था. इस साल हिंदू, मुस्लिम और ईसाई धार्मिक नेताओं के अलावा एंबुलेंस सेवा, डॉक्टर, फर्मासिस्ट, अस्पताल, दाह गृह और अन्य नागरिक संगठनों और व्यक्तियों को सम्मानित किया गया है जिन्होंने खतरे के बावजूद प्रभावित लोगों की मदद की. कोविड-19 महामारी से मौत से पहले लोगों की मदद करने के लिए थिरु सीरालिन नायडू को मरणोपरांत पुरस्कार प्रदान किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड