देश की खबरें | भारतीय युवा मुक्केबाजों ने वोजवोदिना टूर्नामेंट में 19 पदक जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय युवा मुक्केबाजों ने सोमवार को सर्बिया में 40वें ‘गोल्डन ग्लव ऑफ वोजवोदिना’ युवा मुक्केबाजी टूर्नामेंट के अंतिम दिन 10 स्वर्ण पदक जीतकर कुल 19 पदक से अभियान समाप्त किया।

नयी दिल्ली, 19 सितंबर भारतीय युवा मुक्केबाजों ने सोमवार को सर्बिया में 40वें ‘गोल्डन ग्लव ऑफ वोजवोदिना’ युवा मुक्केबाजी टूर्नामेंट के अंतिम दिन 10 स्वर्ण पदक जीतकर कुल 19 पदक से अभियान समाप्त किया।

भावना शर्मा (48 किग्रा), देविका घोरपाडे (52 किग्रा), कुंजारानी देवी (60 किग्रा), रवीना (63 किग्रा) और कीर्ति (+81 किग्रा) ने महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीते जबकि सभी 12 प्रतिभागी पदक के साथ लौंटी।

मुस्कान (75 किग्रा) और प्रांजल यादव (81 किग्रा) ने फाइनल में हारकर रजत पदक जीते जबकि कशिश (50 किग्रा), नीरू (54 किग्रा), आर्या (57 किग्रा), प्रियंका (66 किग्रा) और लाशू (70 किग्रा) ने कांस्य पदक अपने नाम किये।

पुरूष मुक्केबाजों में विश्वनाथ (48 किग्रा), आशीष (54 किग्रा) और साहिल (71 किग्रा) ने फाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वियों पर 5-0 से जीत हासिल की। वहीं जादूमणि (51 किग्रा) और भरत जून (92 किग्रा) ने 4-1 के अंतर की जीत से स्वर्ण पदक जीते।

निखिल (57 किग्रा) और दीपक (75 किग्रा) को कांस्य पदक मिले।

जादूमणि को ‘टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ फाइटर’ और रवीना को ‘सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज’ चुना गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू