खेल की खबरें | भारतीय पहलवान बजरंग 65 किग्रा के क्वार्टरफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया को शुक्रवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों के 65 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में दो मिनट से भी कम समय लगा। उन्होंने शुरूआती दौर में नौराऊ के लोवे बिंघम को गिराकर आसान जीत दर्ज की।

बर्मिंघम, पांच अगस्त भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया को शुक्रवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों के 65 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में दो मिनट से भी कम समय लगा। उन्होंने शुरूआती दौर में नौराऊ के लोवे बिंघम को गिराकर आसान जीत दर्ज की।

गत चैम्पियन बजरंग ने एक मिनट अपने प्रतिद्वंद्वी को समझने में लिया और फिर ‘जकड़ने’ की स्थिति से अचानक बिघंम को पटक कर मुकाबला खत्म कर दिया।

बिंघम को इस अचानक से हुए दांव का पता नहीं चला और भारतीय पहलवान आसानी से जीत गया।

बजरंग अब ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मॉरिशस के जीन गायलियाने जोरिस बांडोऊ के सामने होंगे।

शुक्रवार को पुरूष फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भाग लेने वाले अन्य भारतीय दीपक पूनिया (86 किग्रा) और मोहित ग्रेवाल (125 किग्रा) हैं।

महिलाओं की स्पर्धा में अंशु मलिक (57 किग्रा), साक्षी मलिक (62 किग्रा) और दिव्या काकरान (68 किग्रा) भारतीय चुनौती पेश करेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Rangrez Restaurant Controversy: लंदन में हलाल मांस विवाद में ‘रंगरेज’ रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Prediction: निर्णायक वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगी पाकिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\