देश की खबरें | भारतीय महिला टीम एएफसी एशियाई कप से पहले राष्ट्रीय शिविर का फायदा उठाने की कोशिश करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने कोविड-19 महामारी के बीच जमशेदपुर में राष्ट्रीय शिविर लगाने की अनुमति देने के लिए झारखंड सरकार का आभार व्यक्त किया है, जहां टीम की खिलाड़ी एएफसी एशियाई कप की तैयारी करेंगी।

नयी दिल्ली, 22 अगस्त भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने कोविड-19 महामारी के बीच जमशेदपुर में राष्ट्रीय शिविर लगाने की अनुमति देने के लिए झारखंड सरकार का आभार व्यक्त किया है, जहां टीम की खिलाड़ी एएफसी एशियाई कप की तैयारी करेंगी।

महिला फुटबॉल टीम एएफसी कप की तैयारी के लिए इस शिविर के लिए जमशेदपुर में एकत्रित हुई है जिसका आयोजन अगले साल जनवरी में भारत में ही होगा।

महामारी के दौरान मुश्किल परिस्थितियों में राष्ट्रीय शिविर के आयोजन पर खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त की।

टीम की कप्तान आशालता देवी ने कहा, ‘‘ दुनिया में महामारी की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए किसी भी खेल आयोजन के लिए इस तरह के शिविर लगाना आसान नहीं है। हम इस शिविर के आयोजन के लिए झारखंड सरकार और एआईएफएफ (अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ) का आभार व्यक्त करते है।’’

भारतीय महिला टीम ने इस साल की शुरूआत में तुर्की और उज्बेकिस्तान का दौरा किया था। इन दौरों पर टीम को उज्बेकिस्तान, बेलारूस, यूक्रेन और रूस के खिलाफ खेलने का मौका मिला।

टीम नये कोच थॉमस डेनेर्बी की देख रेख में शिविर में हिस्सा लेगी। डेनेर्बी को राष्ट्रीय टीमों के साथ 30 साल काम करने का अनुभव है।

यूएफा प्रो डिप्लोमाधारी इस कोच की देख रेख में स्वीडन की महिला टीम फीफा विश्व कप में तीसरे स्थान पर रही और लंदन ओलंपिक में अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रही थी। वह नाइजीरिया के राष्ट्रीय टीम के कोच भी रहे है।

टीम की खिलाड़ी संजू यादव ने कहा, ‘‘ शिविर  में वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। निजी तौर पर, मैं और भी अधिक उत्साहित हूं क्योंकि चोट से उबरने के बाद लंबे समय के बाद वापसी कर रही हूं।  एशियाई कप के लिए तैयार होने के लिए हमारे सामने जो बड़ा लक्ष्य है हम सब उससे वाकिफ हैं।’’

मिडफील्डर संगीता बासफोर ने टीम को ‘एक बड़ा परिवार’ करार देते हुए कहा ‘‘ हम एक बड़े परिवार की तरह हैं। अब हम एशियाई कप की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, और मैं गारंटी दे सकती हूं कि हर कोई अत्यधिक प्रेरित है। जमशेदपुर में हमारी मेजबानी करने के लिए हम सभी झारखंड सरकार के बहुत आभारी हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

Team India vs England 2nd Semi Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों में 3 बार जीती है टीम इंडिया, मेन इन ब्लू के प्रदर्शन पर एक नजर

\