खेल की खबरें | भारतीय महिला टीम वनडे और टी20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला टीम शनिवार को जारी वार्षिक अपडेट के बाद आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की महिलाओं की वनडे और टी20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर बनी हुई है।

दुबई, एक अक्टूबर भारतीय महिला टीम शनिवार को जारी वार्षिक अपडेट के बाद आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की महिलाओं की वनडे और टी20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर बनी हुई है।

भारत ने वनडे रैंकिंग में एक अंक हासिल किया और उसके अब कुल 104 अंक हो गए हैं। राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को टी20 में चार अंक का फायदा हुआ और उसके अब कुल 266 अंक हैं।

सालाना अपडेट के बाद 2018-19 के परिणामों को हटा दिया गया है जबकि 2019-20 और 2020-21 के परिणामों का महत्व 50 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी तरह से 2021-22 के मैचों को आकलन करते समय शत प्रतिशत महत्व दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड अंतर के साथ वनडे में शीर्ष पर बना हुआ है जबकि टी20 टीम रैंकिंग में भी उसने अपनी बढ़त बढाई है।

राष्ट्रमंडल खेल और विश्व कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने वनडे रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका पर अपनी बढ़त 48 से 51 रेटिंग अंक कर दी है, जो कि खेल के किसी भी प्रारूप में अंतरराष्ट्रीय पुरुष या महिला टीम की सबसे बड़ी बढ़त है।

टी20 रैंकिंग में उसने दूसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड पर अपनी बढ़त 14 से 18 रेटिंग अंक कर दी है।

वनडे रैकिंग में टीमों की स्थिति में हालांकि कोई बदलाव नहीं आया है। ऑस्ट्रेलिया ने तीन रेटिंग अंक के फायदे के साथ अपने कुल रेटिंग अंकों की संख्या 170 पर पहुंचा दी है। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका (119), इंग्लैंड (116), भारत (104) और न्यूजीलैंड (101) का नंबर आता है।

टी20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के 299 रेटिंग अंक हैं। उसके बाद इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का नंबर आता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट