भारतीय महिला टीम ने 2021 वनडे विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच पिछले साल जुलाई और नवंबर के बीच खेले जाने थे लेकिन यह सरकार से मंजूरी मिलने पर निर्भर था। दोनों टीमों में तीन मैचों की श्रृंखला रद्द होने के कारण बराबर अंक बांट दिये गये।

दुबई, 15 अप्रैल भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे चैंपियनशिप रद्द होने के बाद बुधवार को 2021 में होने वाली आईसीसी महिला विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित की। भारतीय टीम को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेलने के लिये सरकार से अनुमति नहीं मिली थी।

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच पिछले साल जुलाई और नवंबर के बीच खेले जाने थे लेकिन यह सरकार से मंजूरी मिलने पर निर्भर था। दोनों टीमों में तीन मैचों की श्रृंखला रद्द होने के कारण बराबर अंक बांट दिये गये।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बयान में कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच श्रृंखला के संदर्भ में तकनीकी समिति इस निर्णय पर पहुंची कि कुछ विशेष कारणों से श्रृंखला नहीं खेली जा सकती है क्योंकि बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने कहा कि उसे पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने के लिये सरकार से मंजूरी नहीं मिली। यह श्रृंखला आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा थी। ’’

इसमें कहा गया है, ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच श्रृंखला प्रतियोगिता के छठे दौर में शामिल थी जिसका आयोजन जुलाई और नवंबर 2019 के बीच होना था, लेकिन दोनों बोर्ड के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद यह श्रृंखला नहीं हो पायी। ’’

इसका मतलब है कि 2017 में उप विजेता रहने वाले भारत ने न्यूजीलैंड में 2021 में होने वाले विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर लिया।

भारत और पाकिस्तान की टीमें दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनावों के कारण केवल आईसीसी प्रतियोगिताओं में ही खेलती हैं।

आईसीसी महिला चैंपियनशिप में 2017 से 2020 के बीच सभी आठ टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ तीन . तीन मैचों की श्रृंखला खेली। मेजबान न्यूजीलैंड और तालिका में शीर्ष पर रहने वाली अगली चार टीमों ने इस एकदिवसीय टूर्नामेंट के लिये सीधे क्वालीफाई किया।

बयान में कहा गया है, ‘‘आस्ट्रेलिया (37 अंक), इंग्लैंड (29 अंक), दक्षिण अफ्रीका (25 अंक) और अब भारत (23 अंक) ने शीर्ष चार स्थान हासिल करने के कारण क्वालीफाई किया है। पाकिस्तान (19), न्यूजीलैंड (17), वेस्टइंडीज (13) और श्रीलंका (5) इस तालिका में शामिल अन्य टीमें हैं। ’’

कोविड-19 महामारी के कारण दो अन्य दौर के मैच रद्द करने पड़े। दक्षिण अफ्रीका को आस्ट्रेलिया जबकि श्रीलंका को न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी थी। इनके मामले में भी अंक बांट दिये जाएंगे।

विश्व कप क्वालीफायर तीन से 19 जुलाई के बीच श्रीलंका में खेला जाना है लेकिन अब यह कोरोना वायरस महामारी की स्थिति पर निर्भर है।

क्वालीफायर में दस टीमें बाकी बचे तीन स्थानों के लिये आपस में भिडेंगी। श्रीलंका, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के अलावा इसमें वनडे का दर्जा पाने वाले बांग्लादेश और आयरलैंड तथा क्षेत्रीय क्वालीफायर के विजेता थाईलैंड (एशिया) जिम्बाब्वे (अफ्रीका), पापुआ न्यू गिनी (पूर्व एशिया पैसेफिक), अमेरिका (अमेरिकी क्षेत्र) और नीदरलैंड (यूरोप) भाग लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी