खेल की खबरें | भारतीय महिला टीम ने बारिश से प्रभावित मैच में श्रीलंका को 147 रन पर समेटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्नेह राणा और पदार्पण कर रही श्री चरणी ने मिलकर पांच विकेट चटकाए जिससे भारतीय गेंदबाजों ने रविवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के वर्षा बाधित पहले मैच में श्रीलंका को 147 रन पर समेट दिया।

कोलंबो, 27 अप्रैल स्नेह राणा और पदार्पण कर रही श्री चरणी ने मिलकर पांच विकेट चटकाए जिससे भारतीय गेंदबाजों ने रविवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के वर्षा बाधित पहले मैच में श्रीलंका को 147 रन पर समेट दिया।

ऑफ स्पिनर राणा और बाएं हाथ के स्पिनर चरणी ने आठ-आठ ओवर के अपने कोटे को पूरा करते हुए क्रमश: 31 रन पर तीन और 26 रन पर दो विकेट चटकाये।

अनुभवी ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने भी 5.1 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट चटकाए।

बारिश के कारण मैच शुरू होने में तीन का घंटे का विलंब हुआ इससे इसे 39 ओवर का कर दिया गया।

भारतीय गेंदबाजों ने परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाया और यहां के आर प्रेमदास स्टेडियम में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को  जमने का मौका नहीं दिया। बीस साल की श्री चरनी ने अपने पहले मैच में प्रभावित किया और अपने आठ ओवरों में सिर्फ 26 रन देकर दो विकेट चटकाए।

मध्यम गति की गेंदबाज काश्वी सुदेश गौतम का भी यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है। वह हालांकि विकेट चटकाने में नामाम रही लेकिन उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में सिर्फ 22 रन खर्च किये।

श्रीलंका की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। हसिनी परेरा ने 46 गेंदों में 30 रन बनाए जबकि कविशा दिलहारी ने 26 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया।

 हसिनी के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करने वाली कप्तान चमारी अथापथु (सात) पारी की शुरुआत में नाकाम रहीं।

विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी (22) और अचिनी कुलासूर्या (17) ने नौवें विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी करके टीम के स्कोर को 145 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया। यह श्रीलंका की पारी की सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई।

 श्रीलंका के लिए मल्की मदारा और पियूमी वत्सला ने पदार्पण किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू