खेल की खबरें | भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 178 रन का लक्ष्य दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान मिताली राज और हरमनप्रीत कौर ने शानदार पारियां खेली लेकिन भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां किसी भी समय लय हासिल नहीं कर पायी और नौ विकेट पर 177 रन ही बना पायी।

लखनऊ, सात मार्च कप्तान मिताली राज और हरमनप्रीत कौर ने शानदार पारियां खेली लेकिन भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां किसी भी समय लय हासिल नहीं कर पायी और नौ विकेट पर 177 रन ही बना पायी।

भारत का यह पिछले 12 महीनों में पहला मैच था जिसमें उसकी दो अनुभवी खिलाड़ी ही कुछ प्रभाव छोड़ पायी।

भारत ने स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (20 गेंदों पर 14 रन) सहित तीन विकेट 40 रन के अंदर गंवा दिये जिसके बाद मिताली (85 गेंदों पर 50) और हरमनप्रीत (41 गेंदों पर 40) ने पारी का संवारने की कोशिश की।

अपना 100वां वनडे खेल रहे हरमनप्रीत ने आक्रामक रवैया अपनाया तथा कुछ अच्छे शॉट खेले। उनकी पारी हालांकि लंबी नहीं खिची। उन्होंने लॉग ऑफ पर कैच देने से पहले छह चौके लगाये।

मिताली को क्रीज पर पांव जमाने में थोड़ा समय लगा लेकिन उन्होंने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने बाद में दीप्ति शर्मा (46 गेंदों पर 26) के साथ पांचवें विकेट के लिये 52 रन की साझेदारी की।

मिताली के फुलटॉस पर आउट होने के बाद भारतीय पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी। भारत का स्कोर एक समय चार विकेट पर 154 रन था जो जल्द ही आठ विकेट पर 160 रन हो गया। भारतीय कप्तान की पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल है।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने 10 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिये। स्पिनर नोनकुललेको मलाबा ने 41 रन देकर दो विकेट हासिल किये।

दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भारत की तेज गेंदबाज मोनिका पटेल का यह पहला वनडे है।

भारतीय टीम कोविड-19 महामारी के कारण पिछले 12 महीनों में अपना पहला मैच खेल रही है जबकि दक्षिण अफ्रीका ने हाल में पाकिस्तान की मेजबानी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\