खेल की खबरें | भारतीय महिला टीम ने सेपकटकरॉ में चीन को हराया, पुरूष टीम हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों में बृहस्पतिवार को सेपकटकरॉ में चीन को 2 . 1 से हराया लेकिन पुरूष टीम रेगु में थाईलैंड और फिलीपींस से हार गई ।

हांगझोउ, पांच अक्टूबर भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों में बृहस्पतिवार को सेपकटकरॉ में चीन को 2 . 1 से हराया लेकिन पुरूष टीम रेगु में थाईलैंड और फिलीपींस से हार गई ।

महिला रेगु के प्रारंभिक दौर में भारत को पूल ए में वियतनाम ने 2 . 0 से हराया । इसके बाद भारत ने मेजबान चीन को 2 . 1 से हराकर वापसी की ।

पुरूष रेगु वर्ग में भारत को थाईलैंड और फिलीपींस ने 2 . 0 से हराया ।

पुरूष टीम ग्रुप बी में म्यामां से खेलेगी ।

हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी ।

पुरूष रेगु टीम ने जकार्ता ने 2018 में कांस्य पदक जीता था जो एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\