खेल की खबरें | भारतीय महिला हॉकी टीम शुरूआती मैच में नीदरलैंड से 1-5 से हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को तोक्यो ओलंपिक में यहां पूल के शुरूआती मैच में दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड के खिलाफ पहले दो क्वार्टर में दमदार खेल दिखाया लेकिन अंत में 1-5 से हार गयी।

तोक्यो, 24 जुलाई भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को तोक्यो ओलंपिक में यहां पूल के शुरूआती मैच में दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड के खिलाफ पहले दो क्वार्टर में दमदार खेल दिखाया लेकिन अंत में 1-5 से हार गयी।

फेलिसे एलबर्स ने छठे ही मिनट में नीदरलैंड को बढ़त दिला दी थी लेकिन भारतीय कप्तान रानी रामपाल ने 10वें मिनट में टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

भारतीय खिलाड़ियों ने पहले दो क्वार्टर में बेहतरीन रक्षात्मक खेल दिखाया जिससे हाफ टाइम तक स्कोर बराबर रहा। लेकिन ब्रेक से उनकी लय टूट गयी और नीदरलैंड ने आक्रामक खेल दिखाते हुए तीन गोल कर डाले। इससे भारतीय टीम की उलटफेर करने की उम्मीद टूट गयी।

मारगोट वान जेफेन ने 33वें मिनट में नीदरलैंड को बढ़त दिला दी। इसके बाद तीन बार की ओलंपिक चैम्पियन और मौजूदा रजत पदक विजेता टीम ने लगातार दो गोल कर दिये जिसमें एलबर्स ने 43वें मिनट में और फ्रेडरिक माटला ने 45वें मिनट में गोल दागे।

इतना ही काफी नहीं था कि नीदरलैंड ने काईया जैकलीन वान मासाकर के 52वें मिनट में छठे पेनल्टी कार्नर से पांचवां गोल कर दिया।

भारतीय टीम अब पूल ए के अगले मैच में 26 जुलाई को जर्मनी से भिड़ेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\