खेल की खबरें | भारतीय महिला हॉकी टीम जर्मनी से 1-3 से हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम को पांच देशों के टूर्नामेंट में मंगलवार को यहां जर्मनी के खिलाफ 1-3 की हार का सामना करना पड़ा।

वेलेंसिया, 19 दिसंबर भारतीय महिला हॉकी टीम को पांच देशों के टूर्नामेंट में मंगलवार को यहां जर्मनी के खिलाफ 1-3 की हार का सामना करना पड़ा।

  जर्मनी के लिए कप्तान नाइक लोरेज (11वें मिनट), हन्ना कैरिना ग्रैनित्जकी (23वें) और चार्लोट स्टेपनहॉर्स्ट (52वें मिनट) ने गोल किए, जबकि निक्की प्रधान (34वें मिनट) ने भारत के लिए इकलौता गोल किया।

जर्मनी ने पहले क्वार्टर में ही मैच पर दबदबा बना लिया। कप्तान लोरेज ने बिचु देवी खारीबाम को छकाकर जर्मनी को शुरुआत में ही बढ़त दिला दी। ग्रैनित्जकी ने दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके जर्मनी की बढ़त दोगुनी कर भारत पर दबाव बढ़ा दिया।

मध्यांतर के बाद भारतीय टीम ने बेहतर तालमेल दिखाया और जर्मनी पर एक के बाद एक कई हमले किये। टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे निक्की ने गोल में बदल कर मुकाबले में भारत की वापसी करायी।

आखिरी क्वार्टर में स्टेपनहॉर्स्ट के गोल से जर्मनी की टीम ने एक बार फिर अपनी बढ़त दो गोल की कर ली। भारतीय टीम ने इसके बाद वापसी की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

भारतीय टीम टूर्नामेंट के अपने आखिरी मैच में गुरुवार को आयरलैंड से भिडेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\