खेल की खबरें | भारतीय महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना बी टीम से हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम को अर्जेंटीना ‘बी’ के हाथों एक रोचक मुकाबले में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम की अर्जेंटीना के दौरे पर यह लगातार दूसरी हार है।

ब्यूनस आयर्स, 25 जनवरी भारतीय महिला हॉकी टीम को अर्जेंटीना ‘बी’ के हाथों एक रोचक मुकाबले में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम की अर्जेंटीना के दौरे पर यह लगातार दूसरी हार है।

भारत की तरफ से सलीमा टेटे (छठे मिनट) और गुरजीत कौर (42वें मिनट) ने गोल किये जबकि अर्जेंटीना के लिये सोल पागेला (25वें मिनट), कॉन्सटैंजा सेरुनडोलो (38वें मिनट) और ऑगस्टिना गोर्जलेनी (39वें मिनट) ने गोल दागे।

भारत ने पहले क्वार्टर में शानदार शुरुआत की। उसे पहले मिनट में ही पेनल्टी कार्नर मिला। अर्जेंटीना के एक और फॉउल से यह पेनल्टी स्ट्रोक में बदल गया लेकिन भारत इसका फायदा नहीं उठा पाया।

भारतीय टीम ने मौके बनाने जारी रखे और उसे छठे मिनट में इसका फायदा मिला जब टेटे ने गोल किया।

मुख्य कोच सोर्ड मारिन ने कहा, ‘‘हमने मैच में बहुत अच्छी शुरुआत की थी लेकिन हम पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल नहीं कर पाये। पहले क्वार्टर में हमने अर्जेंटीना को बांधे रखा लेकिन दूसरे क्वार्टर में उन्होंने बेहतर खेल दिखाया। ’’

पागेला ने दूसरे क्वार्टर में बराबरी का गोल दागा लेकिन भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में लगातार दो गोल गंवाये जिससे वह बैकफुट पर चली गयी।

मारिन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ये दोनों गोल रोके जा सकते थे। हमने उन्हें केवल पांच मौके बनाने दिये लेकिन इनमें से दो अवसरों उन्हें गोल करने की छूट दी। ’’

भारतीय टीम का सामना अब विश्व में नंबर दो अर्जेंटीना से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट