खेल की खबरें | भारतीय महिला हॉकी टीम का खराब प्रदर्शन जारी, ऑस्ट्रेलिया से 0-2 से हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम ने बृहस्तिवार को पर्थ हॉकी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया दौरे के अपने तीसरे मैच में 0-2 की शिकस्त से पहले मेजबान टीम को कड़ी टक्कर दी।

पर्थ, एक मई भारतीय महिला हॉकी टीम ने बृहस्तिवार को पर्थ हॉकी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया दौरे के अपने तीसरे मैच में 0-2 की शिकस्त से पहले मेजबान टीम को कड़ी टक्कर दी।

कर्टनी शोनेल (नौवें मिनट) ने पहले क्वार्टर में मेजबान टीम के लिए पहला गोल किया जबकि ग्रेस स्टीवर्ट ने 52वें मिनट में एक और गोल दागकर टीम की 2-0 से जीत सुनिश्चित की।

इससे पहले मेहमान टीम को ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के ​​खिलाफ शुरुआती दो मैच में 3-5 और 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

बृहस्पतिवार का मुकाबला भारत का ऑस्ट्रेलिया की मुख्य टीम के खिलाफ पहला मैच था।

शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया ने भारत के डिफेंस पर कड़ा दबाव बनाया और शुरुआती पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन इसे गोल में तब्दील नहीं कर सके।

आखिरकार ऑस्ट्रेलिया ने नौवें मिनट में गतिरोध तोड़ा जब शोनेल ने गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

मेजबान टीम ने एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन टीम इस पर भी गोल नहीं कर सकी।

दूसरे क्वार्टर में भारत ने वापसी का प्रयास किया और लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन मेहमान टीम बराबरी हासिल नहीं कर पाई।

दूसरे क्वार्टर में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद भारत मध्यांतर तक 0-1 से पीछे रहा।

तीसरा क्वार्टर भी गोलरहित रहा जिसमें दोनों टीम मौकों को भुनाने में नाकाम रहीं। इस दौरान दोनों को एक-एक पेनल्टी कॉर्नर भी मिला।

चौथे क्वार्टर में बराबरी के प्रयास में भारत ने दूसरा गोल गंवाया जब 52वें मिनट में स्टीवर्ट ने मैदानी गोल दागा।

भारत शनिवार को दौरे के अपने चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स