खेल की खबरें | फुटबॉल मैत्री मैच में उज्बेकिस्तान से 0-1 से हारी भारतीय महिला फुटबॉल टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला फुटबॉल टीम को सोमवार को यहां उज्बेकिस्तान के खिलाफ अपने पहले मैत्री मैच में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।

ताशकंद, पांच अप्रैल भारतीय महिला फुटबॉल टीम को सोमवार को यहां उज्बेकिस्तान के खिलाफ अपने पहले मैत्री मैच में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों ने गोल करने में कई मौके बनाए लेकिन सफलता नहीं मिली। उज्बेकिस्तान की माफतुना शोयिमोवा ने हालांकि 87वें मिनट में फ्री किक से गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

बेहद सर्द मौसम में उज्बेकिस्तान की टीम ने तेज शुरुआत की। भारत की गोलकीपर अदिति चौहान ने उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी के बेहद करीब से जमाये गये शॉट को रोका।

भारत ने भी पलटवार करते हुए अच्छे मूव बनाए। डिफेंडर रंजना चानू ने मिडफील्डर संगीता बासफोर के साथ मिलकर बायें छोर से मूव बनाया लेकिन उज्बेकिस्तान के डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे।

भारत के डिफेंस ने भी स्वीटी देवी की अगुआई में उज्बेकिस्तान के हमले को नाकाम किया।

पहले हाफ के अंतिम लम्हों में उज्बेकिस्तान को गोल करने का शानदार मौका मिला लेकिन निलुफर कुद्रातोवा का शॉट क्रॉसबार से टकरा गया।

भारत ने दूसरे हाफ में प्यारी शाशा की जगह दया देवी को मैदान पर उतारा। दया देवी ने सोम्या गुगुलोथ के साथ मिलकर उज्बेकिस्तान के डिफेंस को छकाते हुए मूव बनाया लेकिन डेंगमेई ग्रेस गेंद को आगे ले जाने में नाकाम रही।

मनीषा ने भी इसके बाद रंजना चानू के साथ मिलकर बायें छोर से मूव बनाया लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली।

भारत के लिए 65वें मिनट में संगीता ने अच्छा मूव बनाते हुए गेंद डेंगमेई को थमाई। डेंगमेई ने इस मनीषा की ओर बढ़ाया लेकिन उनके गिरने से यह प्रयास नाकाम हो गया।

मेजबान टीम ने नियमित समय का खेल खत्म होने से सिर्फ तीन मिनट पहले माफतुना शोयिमोवा के लगभग 25 गज की दूरी से मारे शॉट की बदौलत 1-0 की बढ़त बनाई जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।

भारतीय टीम दूसरे मैत्री मैच में गुरुवार को बेलारूस से भिड़ेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट