खेल की खबरें | भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मधुरा धमनगांवकर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कंपाउंड महिला क्वालीफिकेशन दौर में चौथा स्थान हासिल किया जिससे भारतीय टीम को तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में तीसरी वरीयता और क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश मिला ।

अंताल्या (तुर्किये), चार जून मधुरा धमनगांवकर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कंपाउंड महिला क्वालीफिकेशन दौर में चौथा स्थान हासिल किया जिससे भारतीय टीम को तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में तीसरी वरीयता और क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश मिला ।

तीन साल बाद पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर शानदार वापसी करने वाली मधुरा ने एक व्यक्तिगत स्वर्ण, महिला टीम रजत और मिश्रित टीम कांस्य समेत तीन पदक जीते ।

वह अंताल्या में दक्षिण कोरिया की हान सियुंगियोन से तीन अंक ही पीछे रही ।

शीर्ष चार में रहने से उन्हें व्यक्तिगत कंपाउंड वर्ग में दूसरे दौर में बाय मिला ।

भारत की चिकिता तनीपार्थी 11वें और ज्योति सुरेखा वेन्नम 19वें स्थान पर रहीं ।

पुरूष वर्ग में भारत को टीम स्पर्धा में पांचवां स्थान मिला । ऋषभ यादव 13वें , अभिषेक वर्मा 29वें और ओजस देवताले 34वें स्थान पर रहे ।

रिकर्व वर्ग में पुरूषों के क्वालीफिकेशन वर्ग में धीरज बोम्मदेवरा 13वें, अतनु दास 15वें और पार्थ सालुंके 26वें स्थान पर रहे । भारत को टीम वर्ग में पांचवीं रैंकिंग मिली ।

महिला रिकर्व वर्ग में दीपिका कुमारी 35वें, अंकिता भकत 33वें और सिमरनजीत कौर 54वें स्थान पर रही । भारतीय टीम 12वें स्थान पर रही ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\