देश की खबरें | भारतीय महिला और पुरूष टीमों की नजरें स्पेन में अच्छे प्रदर्शन पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला और पुरूष हॉकी टीमें स्पेन के टेरासा में मंगलवार से शुरू हो रहे स्पेनिश हॉकी महासंघ की सौवीं वर्षगांठ वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेंगी ।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई भारतीय महिला और पुरूष हॉकी टीमें स्पेन के टेरासा में मंगलवार से शुरू हो रहे स्पेनिश हॉकी महासंघ की सौवीं वर्षगांठ वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेंगी ।

टूर्नामेंट में भारतीय पुरूष टीम का सामना इंग्लैंड, नीदरलैंड और मेजबान स्पेन से होगा जबकि महिला टीम इंग्लैंड और स्पेन से खेलेगी ।

पुरूष टीम के लिये यह टूर्नामेंट तीन से 12 अगस्त तक चेन्नई में होने वाली हीरो एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारी का सुनहरा अवसर है ।उसके बाद चीन के हांगझोउ में एशियाई खेल होने हैं ।

भारतीय पुरूष टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा ,‘‘स्पेन में टूर्नामेंट से हमें कठिन प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खुद को आंकने का मौका मिलेगा । इससे हमें पता चलेगा कि किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है जिससे एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी और एशियाई खेलों की तैयारी पुख्ता होगी ।’’

दूसरी ओर महिला टीम की कप्तान सविता ने कहा ,‘‘ स्पेन दौरे से हमें एशियाई खेलों की तैयारी में मदद मिलेगी । वहां फोकस रणनीति पर अमल करने और टीम भावना के साथ अच्छे प्रदर्शन पर होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘हम अपनी शैली में खेलेंगे लेकिन पिछले दौरे की कमियों की भरपाई भी करेंगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट