देश की खबरें | भारतीय अंडर-31 ब्रिज टीम ने कांस्य पदक जीता, अंडर-16 टीम चौथे स्थान पर रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की अंडर-31 ब्रिज टीम ने 19वीं विश्व युवा टीम चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता, जबकि अंडर-16 टीम चौथे स्थान पर रही।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई भारत की अंडर-31 ब्रिज टीम ने 19वीं विश्व युवा टीम चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता, जबकि अंडर-16 टीम चौथे स्थान पर रही।

इटली के साल्सोमगिओरे में आयोजित टूर्नामेंट का अंतिम दिन बृहस्पतिवार को यह दोनों भारतीय टीमें पोडियम स्थान (शीर्ष तीन) हासिल करने की दौड़ में थीं।

अंडर-16 टीम दो करीबी सेटों के बाद सेमीफाइनल प्लेऑफ में फ्रांस से हार गई। यह टीम हालांकि इस प्रतियोगिता के अंतिम चार में पहुंचने वाली पहली भारतीय टीम बन गई।

अंडर-31 टीम ने ‘बोर्ड ए मैच’ स्पर्धा में 24 प्रतिस्पर्धी टीमों में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।

अंडर-16 टीम में प्रखर बंसल, विहा गहरोत्रा, अनन्या मेहता, जशित नारंग, अधियमान जोडिपाचे और अगिलन जोडिपाचे शामिल थे। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे को छह आईएमपी (अंतरराष्ट्रीय मैच प्वाइंट) से हराया था।

भारतीय अंडर-21 और अंडर-26 टीमें शीर्ष आठ में जगह नहीं बना पाईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स

Income Tax Rules 2026: भारत में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव, नया इनकम टैक्स एक्ट, रेलवे रिफंड पॉलिसी और अन्य जरूरी नियम, जानें आपकी जेब-जिंदगी पर इसका क्या होगा असर