विदेश की खबरें | सिंगापुर में दुर्घटना मामले में पांच दिन कैद की सजा काटने के बाद भारतीय को वापस भेजा जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में ट्रक चालक के तौर पर काम करने वाले एक भारतीय को एक दुर्घटना के मामले में पांच दिन कैद की सजा काटने के बाद वापस भारत भेज दिया जाएगा।

सिंगापुर, 30 मार्च सिंगापुर में ट्रक चालक के तौर पर काम करने वाले एक भारतीय को एक दुर्घटना के मामले में पांच दिन कैद की सजा काटने के बाद वापस भारत भेज दिया जाएगा।

भारतीय नागरिक रासू एडिशन राजा (35) के ट्रक से एक मोटरसाइकिल चालक उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया था जब राजा ने एक साइकिल सवार को अपने ट्रक की चपेट में आने से बचाने की कोशिश की थी।

टुडे अखबार में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक सोमवार को राजा को दो साल तक कोई भी वाहन चालने के लिए अयोग्य करार दिया गया।

समाचार पत्र के मुताबिक राजा के वकील ने अदालत को बताया कि उनका मुवक्किल सजा पूरी करने के बाद स्वदेश चला जाएगा।

अदालत ने राजा को 26 वर्षीय मलेशियाई नागरिक मोहम्मद नोरानिस इसा को लापरवाही की वजह से घायल करने का दोषी करार दिया है।

यह हादसा आठ अगस्त 2019 को हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\