देश की खबरें | भारतीय टीमों ने ब्रिज विश्व चैंपियनशिप का टिकट कटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने दुबई में एशिया एवं पश्चिम एशिया ब्रिज महासंघ के टूर्नामेंट में तीन स्वर्ण पदक और एक रजत पदक हासिल किया तथा पदक जीतने वाली टीमों ने अगली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफिकेशन प्राप्त कर ली।

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल भारत ने दुबई में एशिया एवं पश्चिम एशिया ब्रिज महासंघ के टूर्नामेंट में तीन स्वर्ण पदक और एक रजत पदक हासिल किया तथा पदक जीतने वाली टीमों ने अगली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफिकेशन प्राप्त कर ली।

विश्व ब्रिज महासंघ के तत्वावधान में 10 से 18 अप्रैल के बीच आयोजित टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष, महिला और सीनियर टीमों ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि मिश्रित टीम ने रजत पदक जीता।

चारों भारतीय टीमों ने 20 से 31 अगस्त तक डेनमार्क के हर्निंग में होने वाली 47वीं विश्व ब्रिज चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली 35 देशों की 66 टीमों में भारत भी शामिल होगा।

खेल मंत्रालय 2017 से ही भारतीय ब्रिज महासंघ को सहायता दे रहा है। प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के लिए मंत्रालय के वार्षिक कैलेंडर (एसीटीसी) में प्रशिक्षण शिविरों, विदेशी प्रतियोगिता, कोच के खर्च और उपकरणों के अलावा अन्य खर्च शामिल हैं।

 इसमें सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं। पिछले तीन वर्षों में मंत्रालय द्वारा ब्रिज पर औसतन 2.55 करोड़ रुपये प्रति वर्ष खर्च किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू