खेल की खबरें | टेस्ट श्रृंखला के लिये दक्षिण अफ्रीका पहुंची भारतीय टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये गुरुवार को यहां पहुंची।

जोहानिसबर्ग, 16 दिसंबर कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये गुरुवार को यहां पहुंची।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कप्तान कोहली और टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा सहित कई खिलाड़ियों की तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘दक्षिण अफ्रीका पहुंच गये हैं।’’

कोहली की अगुवाई वाली टीम इस दौरे के लिये मुंबई से रवाना हुई। इस दौरे के आखिर में जनवरी में तीन वनडे मैचों की श्रृंखला भी खेली जाएगी।

कोविड-19 के नये स्वरूप ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए इस दौरे में होने वाले टी20 मैचों को अभी स्थगित कर दिया गया था। दोनों टीम पूरी श्रृंखला के दौरान जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) में रहेंगी।

सलामी बल्लेबाज और सीमित ओवरों की टीम के नवनियुक्त कप्तान रोहित शर्मा मुंबई में अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गये थे जिसके कारण उन्हें दौरे से हटना पड़ा। उनकी जगह गुजरात के सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल को चुना गया।

इस दौरे से पहले कोहली ने संवाददाता सम्मेलन में यह कहकर खलबली मचा दी थी कि बोर्ड ने उन्हें कभी टी20 टीम की कप्तानी नहीं छोड़ने के लिये नहीं कहा था।

वह संयुक्त अरब अमीरात में खेले गये टी20 विश्व कप के बाद सबसे छोटे प्रारूप के कप्तान पद से हट गये थे। उन्हें इस महीने के शुरू में वनडे टीम की कप्तानी से भी हटा दिया गया था।

टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा जबकि अन्य दो टेस्ट जोहानिसबर्ग और केपटाउन में होंगे।

रोहित के चोटिल होने के बाद टेस्ट टीम का उप कप्तान घोषित नहीं किया गया है। रोहित को खराब फॉर्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे की जगह उप कप्तान नियुक्त किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित कई राज्यों में जानें आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड