खेल की खबरें | सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप में बांग्लादेश से हारी भारतीय टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत को सैफ अंडर-19 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में शुक्रवार को यहां मेजबान बांग्लादेश से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा जो टूर्नामेंट में उसकी पहली पराजय है।

ढाका, 17 दिसंबर भारत को सैफ अंडर-19 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में शुक्रवार को यहां मेजबान बांग्लादेश से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा जो टूर्नामेंट में उसकी पहली पराजय है।

भारत ने इससे पहले श्रीलंका और भूटान के खिलाफ आसान जीत दर्ज की थी।

शामसुनहार का सातवें मिनट में पेनल्टी पर किया गया गोल आखिर में दोनों टीमों के बीच अंतर पैदा कर गया।

दोनों टीमों ने शुरू से एक दूसरे पर हावी होने की रणनीति अपनायी। पहला मौका बांग्लादेश को पेनल्टी के रूप में मिला। शामसुनहार ने उसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की।

इस गोल के बाद बांग्लादेश अधिक आक्रामक हो गया लेकिन भारत को 40वें मिनट में बराबरी का गोल दागने का बेहतरीन मौका मिला था जब सुमति कुमार ने मरियाम्मल को पास दिया लेकिन उनका शॉट सीधे बांग्लादेश की गोलकीपर रूपना के हाथों में चला गया।

भारत ने दूसरे हाफ में वापसी के लिये पूरा दमखम लगा दिया तथा गेंद पर अधिक कब्जा बनाये रखा। अमिशाल बक्सला के पास 55वें मिनट में गोल करने का अवसर था लेकिन वह रूपना को नहीं छका पायी जबकि 73वें मिनट में सुमति कुमारी का शॉट बाहर चला गया।

भारत अपना अगला मैच रविवार को नेपाल के खिलाफ खेलेगा जिसमें जीत से उसका फाइनल में स्थान पक्का हो जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड