खेल की खबरें | भारतीय टीम ने लॉन बॉल्स पुरूष फोर में रजत जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल्स स्पर्धा का दूसरा पदक जीता जिसमें पुरूषों की फोर टीम ने फाइनल में उत्तरी आयरलैंड से हारकर रजत पदक से संतोष किया।

बर्मिंघम, छह अगस्त भारत ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल्स स्पर्धा का दूसरा पदक जीता जिसमें पुरूषों की फोर टीम ने फाइनल में उत्तरी आयरलैंड से हारकर रजत पदक से संतोष किया।

उत्तरी आयरलैंड ने 18-5 के स्कोर से स्वर्ण पदक जीता।

भारतीय टीम में सुनील बहादुर (लीड), नवनीत सिंह (सेंकेड), चंदन कुमार सिंह (थर्ड) और दिनेश कुमार (स्किप) शामिल थे।

उत्तरी आयरलैंड ने लॉन बॉल्स में अंतिम स्वर्ण पदक 1998 राष्ट्रमंडल खेलों में जीता था। उसकी टीम में आज कैम बार्कले (लीड), एडम मैकियोन (सेकंड), इयान मैकल्यूर (थर्ड) और मार्टिन मैकह्यूज (स्किप) थे ।

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड को करीबी मुकाबले में 13-12 से मात देकर कम से कम रजत पदक पक्का कर दिया था।

महिलाओं की चौकड़ी ने मंगलवार को भारत को इस स्पर्धा का ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिलाया था। उसमें लवली चौबे (लीड), पिंकी (सेकंड), नयनमोनी सैकिया (थर्ड) और रूपा रानी टिर्की (स्किप) शामिल थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड