भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा नहीं हुआ तो काफी निराशा होगी : लाबुशेन

भारतीय टीम का आस्ट्रेलिया दौरा अक्टूबर में टी20 श्रृंखला के साथ शुरू होगा। इसका समापन चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला से होगा जो दिसंबर में शुरू होगी।

सिडनी, चार मई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा नहीं करती है तो यह उनके और उनकी टीम के लिए ‘काफी निराशाजनक’ होगा।

भारतीय टीम का आस्ट्रेलिया दौरा अक्टूबर में टी20 श्रृंखला के साथ शुरू होगा। इसका समापन चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला से होगा जो दिसंबर में शुरू होगी।

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हालांकि अभी इस दौरे को लेकर स्थिति साफ नहीं है। इस महामारी पर नियंत्रण पाने को लेकर अनिश्चितता बरकरार है जिससे निपटने के लिए ऑस्ट्रेलिया और भारत में फिलहाल यात्रा प्रतिबंध लागू है ।

लाबुशेन ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ इसका मतलब यह होगा कि हम क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे जो मेरे लिये, टीम के लिए और ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी हानिकारक होगा।’’

भारतीय दौरे के बीच में 18 अक्टूबर से शुरू होने वाला टी20 विश्व कप भी है लेकिन इस वैश्विक माहामारी के कारण उसका भविष्य भी अधर में है।

ऑस्ट्रेलिया में हालांकि देशभर में लागू लॉकडाउन कोविड-19 से ग्रसित लोगों की संख्या में कमी आयी है। देश में सिर्फ 6,800 लोगा इसके चपेट में आये है जिसमें से लगभग 100 की मौत हुई है।

उन्होंने देश के स्वास्थ्यकर्मियों की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘ उम्मीद हैं कि उनके अच्छें कार्यों से हम भारत की मेजबानी कर पायेंगे। भारतीय टीम तीन-चार या चार-पांच महीने बाद यहां आ सकती है।’’

पच्चीस साल के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ सब कुछ इतनी तेजी से बदल रहा कि कुछ अंदाज लगना मुश्किल है। उम्मीद है कि चीजें सही होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड