खेल की खबरें | भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए अहमदाबाद पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य छह फरवरी से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए यहां पहुंच गए हैं।

अहमदाबाद, 31 जनवरी भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य छह फरवरी से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए यहां पहुंच गए हैं।

सभी खिलाड़ियों ने रविवार और सोमवार के बीच जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में प्रवेश किया।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘वे तीन दिन तक पृथकवास में रहेंगे।’’

रोहित शर्मा इस श्रृंखला के दौरान पहली बार भारत की सीमित ओवरों की टीम के नियमित कप्तान के रूप में उतरेंगे। वह पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका नहीं जा पाए थे।

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शनिवार को अहमदाबाद के लिए अपनी रवानगी की तस्वीर पोस्ट की थी। वह विमान में शिखर धवन के साथ बैठे थे।

स्पिनर कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई है जबकि लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को पहली बार टीम में जगह मिली है।

कोविड-19 के जोखिम को देखते हुए बीसीसीआई ने तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के आयोजन स्थल की संख्या घटाकर दो कर दी है। तीनों टी20 कोलकाता में खेले जाएंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 श्रृंखला जीतने के बाद वेस्टइंडीज की टीम भारत पहुंचेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट