खेल की खबरें | भारतीय टीम दूसरे हॉकी टेस्ट में आस्ट्रेलिया से 2-4 से हारी, श्रृंखला में 0-2 से पिछड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरुष हॉकी टीम पिछले मैच की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद रविवार को यहां पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया से 2-4 से पराजित हो गयी।

पर्थ, सात अप्रैल भारतीय पुरुष हॉकी टीम पिछले मैच की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद रविवार को यहां पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया से 2-4 से पराजित हो गयी।

भारत को शनिवार को पहले टेस्ट में 1-5 से हार का सामना करना पड़ा था। मेहमान टीम ने मैच के पहले और दूसरे क्वार्टर में मजबूत प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ बराबरी का खेल दिखाया।

बल्कि पहले हाफ तक भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही थी। लेकिन तीसरे क्वार्टर में खराब रक्षण का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा क्योंकि मेजबान टीम ने तीन गोल कर लगातार दूसरी जीत हासिल की।

आस्ट्रेलिया के लिए जेरेमी हेवर्ड (छठे और 34वें मिनट) ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया जबकि जैकब एंडरसन (42वें मिनट) और नाथन एफ्राम्स (45वें मिनट) ने मैदानी गोल दागे।

भारत के लिए जुगराज सिंह (नौवें मिनट) और कप्तान हरमनप्रीत सिंह (30वें मिनट) ने पेनल्टी कार्नर पर गोल किये।

भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की। लेकिन आस्ट्रेलिया ने छठे मिनट में अपने पहले ही पेनल्टी कॉर्नर पर हेवर्ड की बदौलत बढ़त हासिल कर ली।

भारतीय गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने अनुभवी पीआर श्रीजेश की जगह शुरूआत की। वह हेवर्ड की ताकतवर ड्रैग फ्लिक को नहीं रोक सके जिससे मेजबान टीम 1-0 से आगे हो गयी।

इसके बाद आस्ट्रेलियाई टीम आक्रामक हो गयी और उन्होंने तुरंत बाद लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये। पर भारतीय रक्षापंक्ति डटी रही।

भारतीय खिलाड़ियों ने धीरे धीरे मैच में शिकंजा कसना शुरू किया और आस्ट्रेलियाई रक्षण पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। जिससे भारत ने लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये, पर इसमें से पहले दो पेनल्टी कॉर्नर बेकार चले गये। लेकिन तीसरे में जुगराज ने नौवें मिनट में टीम को बराबरी दिला दी।

अब आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम 12वें मिनट में अभिषेक की बदौलत बढ़त दोगुना करने के करीब पहुंची लेकिन उनका शॉट क्रास बार से टकरा गया।

दूसरे क्वार्टर में भारतीय रक्षापंक्ति आस्ट्रेलिया से मिले दबाव से डगमगायी नहीं।

पहले हाफ से महज 41 सेकंड पहले भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और कप्तान हरमनप्रीत ने अपने करियर का 180वां गोल करने में कोई गलती नहीं की जिससे टीम 2-1 से बढ़त बनाने में सफल रही।

एक गोल से पिछड़ने के बाद आस्ट्रेलियाई टीम तिलमिला गयी और भारत पर दबदबा बनाते हुए तीन गोल दाग दिये।

तीसरे क्वार्टर के चौथे मिनट में आस्ट्रेलिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला और हेवर्ड ने मैच का अपना दूसरा गोल करके स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

भारतीय खिलाड़ी लगातार दूसरे दिन आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बराबरी करने में असफल रहे।

आस्ट्रेलिया ने लगातार दबाव बनाये रखा जिसे भारतीय रक्षापंक्ति झेल नहीं सकी।

एंडरसन ने 42वें मिनट में मैट डावसन और जैक वेल्च की मदद से गोल किया।

भारतीय खिलाड़ियों ने कुछ मिनट बाद दो और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन हरमनप्रीत विपक्षी रक्षण में सेंध लगाने में नाकाम रहे।

तीसरे क्वार्टर में कुछ ही सेकेंड ही बचे थे कि एफ्राम्स ने गोल कर स्कोर 4-2 कर दिया।

चौथे क्वार्टर में दोनों टीमें गोल करने के प्रयास जारी रखे। लेकिन कोई भी सफल नहीं हो सका।

पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के लिए आयोजित की जा रही इस श्रृंखला का तीसरा टेस्ट 10 अप्रैल को खेल जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज