खेल की खबरें | भारतीय टीम आईएसएसएफ विश्व कप में दूसरे स्थान पर रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम ने राइफल, पिस्टल और शॉटगन निशानेबाजों के लिए साल के पहले आईएसएसएफ विश्व कप की अंतिम स्पर्धा में लक्ष्य श्योराण और नीरू की युवा ट्रैप मिश्रित टीम जोड़ी के एक अंक से पदक से चूकने के बावजूद दूसरा स्थान हासिल किया।

ब्यूनस आयर्स, 11 अप्रैल भारतीय टीम ने राइफल, पिस्टल और शॉटगन निशानेबाजों के लिए साल के पहले आईएसएसएफ विश्व कप की अंतिम स्पर्धा में लक्ष्य श्योराण और नीरू की युवा ट्रैप मिश्रित टीम जोड़ी के एक अंक से पदक से चूकने के बावजूद दूसरा स्थान हासिल किया।

बृहस्पतिवार को सुरुचि और सौरभ चौधरी की मिश्रित टीम एयर पिस्टल जोड़ी ने कांस्य पदक जीता था जिससे भारत के कुल पदकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई थी। इसमें चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य शामिल थे जिससे टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई थी।

अंतिम दिन मिश्रित टीम एयर पिस्टल स्पर्धा में चीन ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया जिससे वह पांच स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर शीर्ष पर रहा।

दिन का दूसरा स्वर्ण पदक चीनी ताइपे ने मिश्रित टीम ट्रैप स्पर्धा में जीता।

भारत के लिए सिफत कौर सामरा (महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन), रुद्राक्ष पाटिल (पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल), सुरुचि (महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल) और विजयवीर सिद्धू (पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल) ने स्वर्ण पदक जीते।

सिद्धू अपनी स्पर्धा में आईएसएसएफ विश्व कप स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने।

युवा पेरिस ओलंपियन ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में रजत पदक जीता।

चैन सिंह ने अपना पहला व्यक्तिगत आईएसएसएफ विश्व कप पदक जीता। एशियाई खेलों और युवा ओलंपिक खेलों के पूर्व चैंपियन सौरभ चौधरी ने भी दो साल के अंतराल के बाद आईएसएसएफ विश्व कप पदक जीता।

टीम के सबसे अनुभवी सदस्य जोरावर सिंह संधू पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा में सातवें स्थान पर रहे।

अब टीम पेरू के लीमा जाएगी जहां 15 अप्रैल से संयुक्त आईएसएसएफ विश्व कप का दूसरा चरण शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के करीब 20 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, जानें दिल्ली और मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम

International Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कोलकाता में PM मोदी ने किया योग, लेह की बर्फीली चोटियों पर जवानों ने दिखाया दम देखें VIDEO

BAN vs AUS, 3rd T20I Match Preview: चट्टोग्राम में आज बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा सीरीज का आखिरी मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

BAN vs AUS, 3rd T20I Match Live Streaming In India: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश की नजरें सम्मान बचाने पर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त