विदेश की खबरें | फ्लोरिडा में मोटर बोट हादसे में भारतीय छात्र की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के फ्लोरिडा में 27 वर्षीय एक भारतीय छात्र की मोटर बोट के दूसरी मोटर बोट से टकरा जाने के कारण मौत हो गई। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 14 मार्च अमेरिका के फ्लोरिडा में 27 वर्षीय एक भारतीय छात्र की मोटर बोट के दूसरी मोटर बोट से टकरा जाने के कारण मौत हो गई। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई।

फ्लोरिडा मत्स्य एवं वन्यजीव संरक्षण आयोग (एफडब्ल्यूसी) के अनुसार, भारत के तेलंगाना राज्य का मूल निवासी वेंकटरमण पित्तला शनिवार को किराए की

'पर्सनल वॉटरक्राफ्ट’ (पीडब्ल्यूसी) चला रहा था, जो दक्षिण फ्लोरिडा के रहने वाले 14 वर्षीय लड़के द्वारा संचालित एक अन्य पीडब्ल्यूसी से टकरा गई। हादसे में पित्तला की मौत हो गई।

उनके पार्थिव शरीर को तेलंगाना में उनके परिवार के पास वापस भेजने के लिए धन जुटाने हेतु 'गोफंडमी' पेज बनाया गया है। इसमें दी गई जानकारी के अनुसार, पित्तला इंडियानापोलिस में इंडियाना यूनिवर्सिटी पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। उसकी स्नातक की पढ़ाई मई में पूरी होने वाली थी।

मियामी हेराल्ड समाचार पत्र की खबर के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे में क्या कोई घायल भी हुआ।

एफडब्ल्यूसी ने सोमवार को घटना की एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें पित्तला तथा दूसरे लड़के का नाम है लेकिन घटना का ब्यौरा नहीं दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है ‘‘दो मोटरबोट के आपस में टकराने से एक युवक की जान चली गई।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड