खेल की खबरें | भारतीय स्पिनरों ने इंग्लैंड को नौ विकेट पर 165 रन पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जोस बटलर ने जुझारू पारी खेली लेकिन इंग्लैंड के बाकी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके और भारत ने अपने स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन के दम पर शनिवार को दूसरे टी20 मैच में उसे नौ विकेट पर 165 रन पर रोक दिया ।

चेन्नई, 25 जनवरी जोस बटलर ने जुझारू पारी खेली लेकिन इंग्लैंड के बाकी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके और भारत ने अपने स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन के दम पर शनिवार को दूसरे टी20 मैच में उसे नौ विकेट पर 165 रन पर रोक दिया ।

बटलर ने 30 गेंद में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 45 रन बनाये । उन्होंने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के एक ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया । अर्शदीप ने पहले ही ओवर में फिल साल्ट को आउट करके इंग्लैंड को अच्छी शुरूआत नहीं करने दी ।

इस वर्ष आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर चुने गए अर्शदीप की गेंद पर साल्ट ने वॉशिंगटन सुंदर को स्क्वेयर लेग सीमारेखा पर कैच थमाया । सुंदर चोटिल नीतिश कुमार रेड्डी की जगह अंतिम एकादश में चुने गए हैं ।

सुंदर को भी जल्दी ही कामयाबी मिली जब बेन डकेट ने रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में ध्रुव जुरेल को कैच थमाया । जुरेल भी चोटिल रिंकू सिंह की जगह खेल रहे हैं ।

बटलर और लियाम लिविंगस्टोन खराब पूल शॉट खेलने के प्रयास में विकेट गंवा बैठे ।

भारतीय उपकप्तान अक्षर पटेल ने दोनों को पवेलियन भेजा । बटलर ने तिलक वर्मा को कैच थमाया जबकि लिविंगस्टोन का कैच स्थानापन्न खिलाड़ी हर्षित राणा ने लपका ।

गुस एटकिंसन की जगह टीम में शामिल किये गए हरफनमौला ब्रायडन कार्स ने 17 गेंद में तीन छक्कों की मदद से 31 रन बनाये लेकिन जोफ्रा आर्चर के साथ रन लेने में गलतफहमी को लेकर अपना विकेट गंवा बैठे ।

हैरी ब्रूक ने आक्रामक शुरूआत करके स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को छक्का भी लगाया । लेकिन चक्रवर्ती की ही एक गेंद पर वह पूरी तरह से चकमा खा गए जबकि चेन्नई में तो कोहरा भी नहीं है । गेंद उनके आफ स्टम्प पर जा लगी और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा ।

निचले क्रम के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को 150 रन के पार पहुंचाया लेकिन भारतीय स्पिनरों को वे खुलकर खेल नहीं सके ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

HC on Aadhar and Age: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मोटर दुर्घटना दावों में उम्र का विश्वसनीय प्रमाण नहीं है आधार कार्ड; बीमा कंपनियों के दायित्व पर भी स्थिति साफ

Zimbabwe vs Bangladesh, 1st T20I Match Winner Prediction: पहले टी20 में वनडे सीरीज की जीत का फायदा उठाकर जिम्बाब्वे मारेगी बाजी या बांग्लादेश करेगा जोरदार वापसी? मैच से पहले जानें कौनसी टीम का पलड़ा भारी

Kannauj School Viral Video: कन्नौज स्कूल वीडियो कांड, पत्नी ने हिडन कैमरे से पकड़ी शिक्षक पति और सहकर्मी की आपत्तिजनक हरकत; दोनों शिक्षक सस्पेंड

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना: गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को मिलती है ₹6,000 तक की सहायता, जानें आवेदन प्रक्रिया और पूरी जानकारी