खेल की खबरें | भारतीय निशानेबाजी टीम को तोक्यो में पहले अभ्यास सत्र का इंतजार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यूरोप से लंबी उड़ान की थकान से उबरने के बाद भारतीय निशानेबाज आगामी ओलंपिक से पहले यहां अपने शुरूआती अभ्यास सत्र का इंतजार कर रहे हैं।

तोक्यो, 18 जुलाई यूरोप से लंबी उड़ान की थकान से उबरने के बाद भारतीय निशानेबाज आगामी ओलंपिक से पहले यहां अपने शुरूआती अभ्यास सत्र का इंतजार कर रहे हैं।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने कहा कि 15 खिलाड़ियों सहित निशानेबाजी दल हारुमी तट जिले के खेल गांव में पहुंचने के बाद सहज महसूस कर रहा है।

तीसरी बार ओलंपिक खेलों में भाग ले रहे अनुभवी राइफल निशानेबाज संजीव राजपूत ने बताया, ‘‘ राइफल टीम ने अभ्यास स्थल जाने के लिए सुबह 6.55 बजे के लिए बस बुक कर ली है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस समय परिसर का निरीक्षण करेंगे।’’

भारतीय निशानेबाज सोमवार को असका शूटिंग रेंज (निशानेबाजी परिसर) में अपने पहले अभ्यास सत्र में भाग लेंगे।

राष्ट्रीय राइफल कोच दीपाली देशपांडे ने कहा, ‘‘ टीम खेल गांव के माहौल में अच्छे से ढल गयी है। माहौल अच्छा है और हम लंबी यात्रा के बाद जरूरी आराम का लुत्फ उठा रहे हैं। हम सोमवार से अभ्यास शुरू करेंगे।’’

निशानेबाजों और सात सहयोगी सदस्यों ने अपने कमरे में पहुंचने के बाद खेल गांव का मुआयना किया, अपने उपहार लिये और सेल्फी पॉइंट्स देखने के साथ देश के अन्य खेलों के खिलाड़ियों से मिले। खिलाड़ियों ने अच्छे से आराम कर लंबी उड़ान की थकान मिटाई। एक कमरे में दो लोगों के रुकने का इंतजाम है।

निशानेबाजों ने यह भी कहा कि भोजन और अन्य सभी चीजों की अच्छी व्यवस्था है और अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के अलावा, किसी भी खिलाड़ी के लिए गांव के अंदर आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं था।

पिस्टल कोच रौनक पंडित ने कहा, ‘‘ हर चीज का अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है। भोजन और अन्य सुविधाएं अच्छी हैं। हम प्रोटोकॉल के साथ काफी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। भारत सरकार और आईओए (भारतीय ओलंपिक समिति) किसी भी मदद के लिए तैयार है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट