खेल की खबरें | बाकू विश्व कप के अंतिम दिन पदक जीतने में नाकाम रहे भारतीय निशानेबाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत आईएसएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल के अंतिम दिन पदक जीतने में नाकाम रहा जब रविवार को यहां पुरुष रेपिड फायर पिस्टल और महिला राइफल थ्री पोजीशन में उसके निशानेबाज पोडियम पर जगह बनाने में विफल रहे।

बाकू, 14 मई भारत आईएसएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल के अंतिम दिन पदक जीतने में नाकाम रहा जब रविवार को यहां पुरुष रेपिड फायर पिस्टल और महिला राइफल थ्री पोजीशन में उसके निशानेबाज पोडियम पर जगह बनाने में विफल रहे।

भारत ने अपने अभियान का अंत एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल चार पदक के साथ किया।

भारत की 22 साल की थ्री पोजीशन निशानेबाज माणिनी कौशिल 415.6 अंक के साथ छठे स्थान पर रहीं। उन्होंने क्वालीफिकेशन दौर में 579 अंक के साथ आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाई थीं।

ग्रेट ब्रिटेन की सियोनेड मैकिंटोश ने 467 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि नॉर्वे की जेनेट हेग डुस्टेड 463.6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। जर्मनी की लिसा म्यूलर ने 448.9 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

पुरुष रैपिड फायर पिस्टल में कोई भारतीय निशानेबाज फाइनल में जगह नहीं बना पाया। विजयवीर सिद्धू और अनीष भानवाला क्वालीफिकेशन चरण दो में क्रमश: 580 और 579 अंक के साथ छह निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे।

चीन के ली युहोंग ने स्वर्ण पदक जीता जबकि फ्रांस के क्लेमेंट बेसगुएट और जर्मनी के फ्लोरियन पीटर क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

दिव्या सुब्बाराजू थाडिगोल और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने इससे पहले भारत के लिए 10मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में मौजूदा विश्व कप का एकमात्र स्वर्ण पदक जीता। पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन हृदय हजारिका और हरियाणा की नैंसी ने पुरुष और महिला 10 मीटर एयर राइफल में रजत पदक जीते।

रिदम सांगवान ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में वापसी करते हुए कांस्य पदक जीता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड