विदेश की खबरें | गर्भवती महिला के साथ छेड़खानी के दोष में भारतीय को नौ महीने कैद की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में गर्भवती महिला के साथ छेड़खानी करने के दोष में 26 वर्षीय एक भारतीय पेंटर को नौ महीने की केद की सजा बुधवार को सुनाई गई।

सिंगापुर, 20 जनवरी सिंगापुर में गर्भवती महिला के साथ छेड़खानी करने के दोष में 26 वर्षीय एक भारतीय पेंटर को नौ महीने की केद की सजा बुधवार को सुनाई गई।

चैनल न्यूज एशिया की खबर के अनुसार, अपने पति से मिलने सिंगापुर आयी तीन महीने की गर्भवती महिला के साथ पांच सितंबर, 2020 की रात को कोटदुर्गा प्रसाद ने छेड़खानी की थी।

प्रसाद ने जुरोंग वेस्ट आवासीय क्षेत्र में ट्रैफिक लाइट पर महिला को देखा और वह उसे ‘सुन्दर’ लगी जिसके कारण उसने उसका पीछा करने का फैसला लिया।

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि प्रसाद उसके पीछे-पीछे साइकिल से लिफ्ट लॉबी तक गया और महिला से उसका फोन नंबर मांगा। महिला ने नंबर देने से इंकार कर दिया और लिफ्ट में चली गयी, प्रसाद भी लिफ्ट में प्रवेश कर गया। महिला ने जब बाहर निकलने का प्रयास किया तो प्रसाद ने अपने शरीर और हाथ से कई बार उसका रास्ता रोका।

इतने में लिफ्ट का दरवाजा बंद हो गया और महिला अंदर प्रसाद के साथ ही फंस गई। प्रसाद ने लिफ्ट में उसे गले लगाया और अपना चेहरा उसके काफी करीब ले आया। बहुत ज्यादा परेशान करने पर पीड़िता ने प्रसाद को अपना नंबर दे दिया।

प्रसाद ने बार-बार लिफ्ट से बाहर निकलने का रास्ता रोक कर महिला को परेशान किया। हालांकि उसकी गर्भवती होने की बात पता चलने पर वहां से चला गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baba Saheb Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर जयंती को विचारों के उत्सव के रूप में मनाएं, सीएम फडणवीस की अपील