खेल की खबरें | भारतीय रिकर्व टीमें तीरंदाजी विश्व कप में पदक की दौड़ से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की पुरुष और महिला रिकर्व तीरंदाजी टीमें गुरुवार को यहां विश्व कप दूसरे चरण में पदक की दौड़ से बाहर हो गईं, जिसमें पुरुष चौथे स्थान पर रहे जबकि महिला टीम प्री-क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई।

शंघाई, आठ मई भारत की पुरुष और महिला रिकर्व तीरंदाजी टीमें गुरुवार को यहां विश्व कप दूसरे चरण में पदक की दौड़ से बाहर हो गईं, जिसमें पुरुष चौथे स्थान पर रहे जबकि महिला टीम प्री-क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई।

धीरज बोम्मदेवरा, अतनु दास और तरुणदीप राय की सातवीं प्राप्त भारतीय पुरुष टीम कांस्य पदक के मैच में अमेरिका से 3-5 से हार गई।

भारतीय टीम पहला सेट 56-57 से हार गई। इसके बाद क्रिश्चियन स्टोडर्ड, ब्रैडी एलिसन और जैक विलियम्स की अमेरिकी तिकड़ी ने दूसरे सेट में 56-52 से दबदबा बनाने के बाद 4-0 की मजबूत बढ़त बना ली।

भारत ने तीसरे सेट में वापसी करते हुए 55-54 से जीत हासिल की लेकिन चौथा सेट 56-56 की बराबरी पर समाप्त हुआ, जिससे अमेरिकी टीम कांस्य पदक हासिल करने में सफल रही।

इससे पहले भारतीय टीम को सेमीफाइनल में फ्रांस से शूट-ऑफ में 4-5 (25-26) से हार का सामना करना पड़ा था।

महिला वर्ग में, दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और अंशिका कुमारी कि भारतीय टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में 14वीं वरीयता प्राप्त मेक्सिको से शूट-ऑफ में 4-5 (26-27) से हारकर बाहर हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार